team zingabad profile imageteam zingabad

नीतीश कुमार ने अचानक सीएम की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने का फैसला कर सबको चौंका दिया है. उधर, मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच महबूबा मुफ्ती के बयानों ने सियासी पारा बढ़ा दिया है. क्या बिहार में 'महाराष्ट्र मॉडल' दोहराया जा रहा है? जानें पूरी रिपोर्ट.

HCoqvbhaIAAPvFP

5 march के detailed news bulletin में जानें देश और दुनिया की बड़ी खबरें -

  • नितीश कुमार अब बिहार के सीएम नहीं रहेंगे, राज्यसभा के लिए भरा nomination form. x पर पोस्ट कर खुद किया अनाउंस.
  • मिडिल ईस्ट conflict को लेकर महबूबा मुफ्ती ने central govt की चुप्पी पर सवाल उठाए, कहा कश्मीर मुद्दे पर इरान ने हमारा साथ दिया था. 
  • 2025 के gen z protest के बाद नेपाल में आज पहली बार वोटिंग हुई, काठमांडु में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी.
  • amazon के रोबोटिक्स डिपार्टमेंट ले-ऑफ, 2022 से अब तक कंपनी से 57 thousand employees को निकाला जा चुका है.
  •  Iit hyderabad की sure internship का एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू, 10 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई.
  • toxic की रिलीज डेट पोस्टपोन हुई, 19 मार्च की जगह 4 जून को होगी रिलीज.  

national: 

  • middle east conflict के बीच जम्मू-कश्मीर की फॉर्मर सीएम और pdp president महबूबा मुफ्ती ने सेंट्रल गवर्नमेंट पर सवाल खड़े किए हैं. mufti ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक इरान के लोगों के लिए सपोर्ट जाहिर करने के लिए कुछ नहीं किया है. और ना वहां के लोगों के प्रति सहानुभूति जाहिर की है. महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि इरान के साथ हमारे संबंध बहुज मजबूत रहे हैं. कश्मीर issue पर जब सारी मुस्लिम कंट्रीज पाकिस्तान की तरफ थी, इरान ने इंडियन स्टैंड समझा और हमे सपोर्ट किया. ईरान ने हमे loan पर oil भी दिया है. इसके अलावा महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर mp आगा रूहुल्ला मेहदी और श्रीनगर के फॉर्मर मेयर जुनैद आजिम मट्टू के अगेंस्ट fir को तुरंत वापस लेने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि हर कोई अपना मुंह बंद नहीं रख सकता. मुफ्ती का आरोप है कि इरान अटैक के अगेंस्ट प्रोटेस्ट कर रही कई लड़कियों को पुलिस ने अरेस्ट भी किया है. ये सभी बातें महबूबा मुफ्ती ने srinagar के पार्टी ऑफिस पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने यूएस प्रेजीडेंट डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बिंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर्स भी जलाए. 
  • बिहार CM नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं. उन्होंने आज विधानसभा पहुंचकर इसके लिए खुद को nominate किया है. उनके साथ होम मिनिस्टर अमित शाह और बीजेपी प्रेजीडेंट नितिन नवीन भी मौजूद थे.
  • इससे पहले नीतीश कुमार ने x पर लिखा कि, ‘parliamentary life शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों हाउसेज के साथ पार्लियामेंट के भी दोनों हाउसेज का मेंबर बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे इलेक्शन में राज्यसभा का मेंबर बनना चाह रहा हूं. बिहार की नई गवर्नमेंट को मेरा सपोर्ट रहेगा.'
  • नीतीश के इस अनाउंसमेंट पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है. भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें रिजाइन करना पड़ रहा है. बीजेपी अपनी सपोर्टिंग पार्टी को खत्म कर देती है. वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि ,'ये तो समझ नहीं आ रहा कि आपने चुनाव लड़ा, अपने चेहरे पर लड़ा, वोट बटोर लिए, जनता ने आपको चुनकर भेजा. नीतीश कुमार ने पहले भी कई बार अपना मन बदला है. कभी इस पाले में तो कभी उस पाले में. जो कुछ भी हो रहा है ये जनता को धोखे में रख कर किया गया है. अगर आप 6 महीने पहले बोल देते कि आपको राज्यसभा जाना है तो हो सकता है कि बिहार चुनाव का रिजल्ट कुछ और आता.'
  • holi के बाद all over the country मौसम में बदलाव हुआ है. देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ गई है. मार्च के शुरुआत से ही टेम्प्रेचर नॉर्मल से ऊपर चला गया है. arabian sea में एंटी साइक्लोन बनने की वजह राजस्थान में तेजी से गर्मी बढ़ने लगी. बाड़मेर में कल यानी 4 मार्च को मैक्सिमम टेम्प्रेचर 40°C के करीब पहुंच गया. वहीं, मध्य प्रदेश में भी दिन का टेम्प्रेचर 3°C तक बढ़ गया. 

car modification: नई कार ली है? ब्रो, इन इल्लीगल मॉडिफिकेशंस से बचो वरना परेशान हो जाओगे

international: 

  • नेपाल में जनरल इलेक्शन्स के लिए आज वोटिंग हुई. ये इलेक्शन्स 2025 में हुए gen-z प्रोटेस्ट्स के बाद पहली बार हो रहे हैं. देश भर में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई. ये खबर लिखे जाने तक वहां around 1.89 करोड़ लोगों ने वोटिंग की.
  • इस दौरान काठमांडू के पास दोलखा डिस्ट्रिक्ट के एक पोलिंग स्टेशन पर टेंशन create हो गया. यहां एक इलेक्शन स्टाफ पर अटैक किया गया था. सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग करनी पड़ी जिसके बाद कुछ देर के लिए वोटिंग रुक गई थी. 
    according to the election commission, दोपहर तक करीब 18% वोटिंग हुई. 
  • american defence minister पीट हेगसेथ ने claim किया है कि indian ocean में ईरान का एक battleship अमेरिका ने टॉरपीडो से attack करके डुबो दिया है.
    battleships को destroy करने के लिए submarine से टॉरपीडो को छोड़ा जाता है. इससे पहले श्रीलंकन नेवी ने बताया था कि 'आईआरआईएस डेना' इंडियन ओशन में डूब गया है, जिसमें सवार 80 लोगों के शव मिल गए हैं.
  • अमेरिकन डिफेंस मिनिस्टर ने ये भी क्लेम किया कि 'सेकेंड वर्ल्ड वार के बाद टॉरपीडो से दुश्मन के जहाज़ को डुबोने का ये पहला मामला है.' although bbc ने इस क्लेम को गलत बताया है. बीबीसी journalist टॉम एजिंगटन claims कि 1982 के फ़ॉकलैंड war के time, अर्जेंटीना का एकमात्र क्रूज़र जनरल बेलग्रानो south अटलांटिक में डूब गया था. उसे ब्रिटेन की एक nuclear powered submarine से छोड़ी गई दो टाइगरफिश टॉरपीडो ने टारगेट किया था.
  • एक और इस तरह का इंसीडेंट 1971 में हुआ था. इंडियन फ़्रिगेट आईएनएस खुखरी को पाकिस्तान की एक submarine ने टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया था.

nitish kumar जाएंगे राज्यसभा! समझिए राज्यसभा की power और election process

youth:

  • ई-कॉमर्स कंपनी amazon ने एक बार फिर lay off किया है. इस बार कंपनी ने अपने रोबोटिक्स डिवीजन के कुछ employees को निकाला है. ये डिसीजन कंपनी की cost reduction और organisational structure को फिर से organize करने की strategy का हिस्सा है
    according to the reports, in last 3 years amazon almost 57,000 कॉर्पोरेट jobs खत्म कर चुका है. amazon robotics के वाइस प्रेसिडेंट scott dresser ने employees को भेजे गए एक email में ये information दी. 
  • बिहार govt ने state में higher education की quality better करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. यहां के 54 colleges और educational institutes को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की तरह में डेवलप किया जाएगा. सीएम nitish kumar की ‘सात निश्चय–3’ स्कीम के तहत ये किया जा रहा है. 
    इसके फर्स्ट फेज में patna university से जुड़े major institutes जैसे पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज और कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स शामिल हैं.  
  • delhi high court ने aiims की जनवरी 2026 session की maternal fetal medicine यानी mfm फेलोशिप के selection result को cancel कर दिया है. court ने कहा कि aiims ने selection process में अपने ही rules से हटकर काम किया, जो कि गलत है. 
    matter डॉक्टर ओइशिका चक्रवर्ती की petition पर सामने आया. उन्होंने आरोप लगाया कि aiims ने selection process में pre-decided standards को फॉलो नहीं किया. 
    according to the prospectus, selection 2 phases में होना था. पहला written exam और दूसरा practical exam. लेकिन second phase में aiims ने candidates का ऑनलाइन इंटरव्यू किया. इसी बेसिस पर इसके रिजल्ट को कोर्ट ने कैंसिल किया है. 
  • iit hyderabad ने summer undergraduate research exposure यानी sure internship 2026 के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. रिसर्च में interested अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स इसमें 10 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं.  इसमें टोटल 250 इंटर्नशिप सीट्स हैं जिसमें से 100 फीमेल्स के लिए रिजर्व्ड हैं.
    सिलेक्टेड स्टूडेंट्स को दो महीने के लिए 15,000 रुपये की फेलोशिप दी जाएगी. इंटर्नशिप 15 मई से 14 जुलाई 2026 के बीच होगी. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स iit हैदराबाद के हॉस्टल में रह सकेंगे.

onion science: प्याज़ रुलाता क्यों हैं? इसके toxic behaviour को कैसे करें handle

utility:

मिडिल-ईस्ट में चल रही वॉर की वजह से इंडिया में cng और png का प्राइस बढ़ सकता है. ईरान के ड्रोन अटैक के बाद इंडिया को गैस सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंट्री कतर ने अपने लिक्विफाइड नेचुरल गैस प्लांट का प्रोडक्शन रोक दिया है.

इससे डोमेस्टिक मार्केट में गैस की सप्लाई में 40% तक की बड़ी कटौती की गई है. इंडिया अपनी जरूरत की 40% लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी करीब 2.7 करोड़ टन annually कतर से ही import करता है.

foreign से आने वाली lng को गैस में बदलकर ही cng और png सप्लाई की जाती है. इसकी सप्लाई रुकने से सिटी गैस companies ने warn किया है है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो cng और png के दाम बढ़ सकते हैं.

cinema:

यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होनी थी लेकिन अब ये 4 जून को रिलीज होगी. इसी के साथ 8 मार्च को होने वाला ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी अब कैंसल कर दिया गया है.  

प्रोड्यूसर्स ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे टेंशन की वजह से सिनेमा के काम पर असर पड़ रहा है, जिसकी वजह से ये फैसला लिया गया. 

business: 

गोल्ड और सिल्वर मार्केट में आज गिरावट रही. 5 march को 10 ग्राम गोल्ड की वैल्यू 1 लाख 60 हजार रुपए है. वहीं अब 1 किलो सिल्वर 2 लाख 58 हजार रुपए में मिलेगी.

बात स्टॉक मार्केट की करें, तो शेयर मार्केट में आज तेजी रही. nifty 1.17% तेजी के साथ 24,765 पर और sensex 1.14% तेजी के साथ 80,015 पर बंद हुआ.

आज nifty 50 में adani ports, larsen, hindalco, ntpc aur reliance टॉप गेनर्स रहे. वहीं, tech mahindra, hcl tech, icici bank, sbi aur tcs आज के टॉप लूजर्स हैं.

गोल्ड- 1.66 लाख रुपए/ 10 ग्रा.
सिल्वर- 2.87 लाख रुपए/ किग्रा.
sensex- 80,193
nifty- 24,850

anniversary: 

आज 5 march को odisha के सीएम रहे बीजू पटनायक का birthday है. cuttack में उनका जन्म हुआ था. पॉलिटीशियन के अलावा बीजू पटनायक पायलट भी थे. delhi flying club से उन्होंने फ्लाइंग सीखी और इसके बाद 1936 में रॉयल इंडियन एयरफोर्स जॉइन कर ली.

वर्ल्ड वार 2 में भी उन्होंने पायलट के तौर पर हिस्सा लिया. इसके बाद इंडिनय फ्रीडम स्ट्रगल में भी हिस्सा लिया. ब्रिटिश आर्मी के अगेंस्ट रिवोल्ट करने के लिए वो इंडियन सोल्जर्स के कैंप्स के पास plane से लीफलेट्स और brochures गिराने का काम किया करते थे. biju patnaik के जन्मदिन पर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें tweet कर tribute दिया है. 

usa ने टेस्ट की वो मिसाइल, जो हिरोशिमा में गिराए गए atom bomb से 20 गुना ज़्यादा ताकतवर वॉरहेड्स ले जा सकती है