team zingabad profile imageteam zingabad

क्या ncert के खिलाफ़ होगा मानहानि का केस? इज़राइल में क्यों भावुक हुए PM मोदी? इंस्टाग्राम पर बना कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड? cbse के नए लैंग्वेज रूल से क्या बदलेगा और ncr के यात्रियों के लिए कौन सी बड़ी खुशखबरी आई है? जानने के लिए पढ़ें ये बुलेटिन.

Untitled design (2)

26 फरवरी के detailed news bulletin में देखें देश और दुनिया की बड़ी खबरें -

  • corruption in judiciary वाली ncert book पर बैन, डायरेक्टर और एजुकेशन सेक्रेटरी को नोटिस. 
  • pm modi को इजराइल का highest honour, hitler rule के दौरान मारे गई jewish लोगों को श्रद्धांजली दी. 
  • इंस्टाग्राम पर pm modi most followed leader in the world, 10 crore से ज्यादा हुआ followers का नंबर. 
  • cbse board का नया लैंग्वेज रूल, क्लास 6 के लिए इंग्लिश फॉरेन लैंग्वेज होगी. 
  • vijay devarkonda और रश्मिका मंदन्ना की तेलुगु rituals से शादी हुई, उदयपुर में चल रहा है grand celebration. 

national: 

  • सुप्रीम कोर्ट ने ‘corruption in judiciary’ चैप्टर वाली ncert book को बैन कर दिया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने 8th class की सोशल साइंस की इस बुक की पब्लिशिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगाई है. इससे पहले बेची जा चुकी बुक्स वापस लेने और डिजिटल copies हटाने का order भी दिया था.
  • apart from this, कोर्ट ने ncert डायरेक्टर और union education secretary को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. सिलेबस से जुड़ी meetings की डीटेल्स और controversial chapters लिखने वाले writers के नाम और उनकी qualifications बताने को भी कहा है.
  • cji ने कहा- ये judiciary को बदनाम करने की गहरी और सोची-समझी साजिश लगती है. ज़िम्मेदारों की पहचान कर strict actions लिए जाने चाहिए. in depth investigation होगी और केस close नहीं होगा. ncert पर defamation case भी हो सकता है. 
  • पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन की इज़राइल विजिट पर हैं. पीएम ने वहां इजराइली पार्लियामेंट नेसेट को संबोधित किया. इस दौरान उन्हें parliament का highest honour ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया. along with that मोदी ने इजराइल पर हमास के हमले को condemn किया है. उन्होंने कहा कि हम आपके दर्द को समझते हैं, इंडिया लंबे टाइम से terrorism का victim रहा है. इंडिया इजराइल के साथ खड़ा है. वहीं नेतन्याहू ने कहा कि ‘मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है’. उन्होंने मोदी को lion of asia और दुनिया का respected leader कहा. 
  • ट्रिप के दूसरे दिन यानी कि आज पीएम मोदी यरूशलम के होलोकॉस्ट मेमोरियल ‘याद वाशेम’ पहुंचे. यहां उन्होंने हिटलर के नाजी rule के दौरान मारे गए 60 लाख jewish लोगों को श्रद्धांजलि दी.
    इसके बाद मोदी इजराइल के प्रेजीडेंट इसाक हर्जोग से मिले.  यहां bilateral relations और regional conditions पर बात हुई. 
  • दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश के tenants के साथ बदसलूकी और रेशियल अब्यूज करने के मामले में पुलिस ने accused महिला को कल अरेस्ट कर लिया. इस मामले पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा कि इस तरह रेशियल अब्यूज करने वाले behaviour की हमारी society में कोई जगह नहीं होनी चाहिए. ये बिल्कुल unacceptable है. सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने इस इंसीडेंट को unfortunate और concerning बताया है. उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट देश का इंटीग्रल पार्ट है. यहां के हर सिटीजन को डिग्निटी, equality और रिस्पेक्ट का हक है. मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने भी इसपर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट से आने वाले लोगों के अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन पूरी तरह से बंद होना चाहिए. 
  • राजस्थान government ने local body polls से 30 साल पुरानी 'दो बच्चों' की शर्त को हटा दिया है. अब दो से ज़्यादा बच्चे वाले लोग भी पंचायत और urban body elections में खड़े हो सकते हैं. राजस्थान पंचायती राज एक्ट, 1994 और राजस्थान municipalities act, 2009 में amendment के लिए बिल govt के कैबिनेट ने मंज़ूर कर दिए हैं ताकि इस नियम को हटाया जा सके.  
  • according to the global mind health report 2025, india के youngsters की मेंटल हेल्थ यहां के सीनियर सिटीज़न्स से ख़राब है. 18 to 34 years तक के मामले में इंडिया 84 देशों में 60th position पर हैं. on the other hand 55 years and above वाले लोगों का स्कोर 96 है और उनकी रैंक 49th है.  
  • central government ने announcement की है कि 1 अप्रैल 2026 से all over the country 20% ethanol blended पेट्रोल यानी E20 ही बेचा जाएगा. according to the new rules, अब पेट्रोल में 20% तक एथनॉल मिलाकर बेचना compulasory होगा. ये minimum 95 research octane number के साथ ही अवेलेबल होगा. जिससे इंजन सेफ रहेगा और performance better होगी. 

international: 

  • bill gates ने gates foundation की एक टाउन-हॉल मीटिंग की. इसमें उन्होंने jeffrey epstein के साथ अपने relations पर खुलकर बात की और अपनी deeds की responsibility ली है. उन्होंने employees से माफी मांगी और कहा कि epstein से मिलते रहना “एक बहुत बड़ी गलती” थी. american justice department के release किए गए documents में बिल गेट्स और epstein के बीच ईमेल, कैलेंडर एंट्रीज़ और फोटोज शामिल हैं. although बिल गेट्स पर किसी illegal काम का आरोप नहीं है. बिल गेट्स ने कहा कि उन्होंने किसी भी अपराध को ना ही देखा है और ना ही किया है. उन्होंने बताया कि वो epstein से सोशल वर्क के लिए मिले थे लेकिन अब उन्हें उस बातचीत पर regret है. 
  • according to us media, jeffrey epstein से रिलेटेड जो डॉक्यूमेंट्स अब तक रिलीज किए गए हैं, उनमें कई witnesses के interviews नहीं है. इनमें कुछ इंटरव्यूज़ वो भी हैं, जिसमें एक महिला ने प्रेजीडेंट donald trump पर 'सेक्शुअल हैरेसमेंट' का आरोप लगाया था. 
    according to cnn, epstein की partner ghislaine maxwell के lawyers को दिए गए एक एविडेंस लॉग में around 325 fbi witness इंटरव्यू रिकॉर्ड्स के सीरियल नंबर हैं. इन रिकॉर्ड्स में से more than 90 यानी list के one fourth से भी ज्यादा documents doj की वेबसाइट पर available नहीं है.

youth: 

  • अगले academic session यानी 2026-27 से CBSE बोर्ड के क्लास 6 के स्टूडेंट्स अगर इंग्लिश पढ़ते हैं, तो उसे फॉरेन लैंग्वेज कंसिडर किया जाए. new education policy के मुताबिक Class 6 के students को 3 languages पढ़नी होंगी…जिनमें से कम से कम दो indian languages होनी चाहिए और 1 फॉरेन. इसी पॉलिसी के तहत, english को अब एक foreign language माना जाएगा. मतलब अगर कोई school English पढ़ाता है, तो वो third language के slot में आएगी… साथ में दो indian language compulsory होंगी. french या german जैसी कोई और foreign language भी तभी पढ़ाई जा सकेगी जब दो indian languages साथ हों. ये third language आगे चलकर class 10th तक mandatory हो सकती है. cbse अभी 9 indian languages जैसे tamil, telugu, malayalam, kannada, gujarati, bangla के लिए learning material तैयार कर रहा है. इसका मकसद students को multilingual बनाना और भारत की rich linguistic heritage से जोड़ना है.
  • calcutta high court ने iim calcutta के एक mba student की next year में promote करने की प्ली को रिजेक्ट कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि पेरेंट्स को ऑर्गेनाइजेशन के डिसीजन की रिस्पेक्ट करनी चाहिए और अपने बच्चे के लिए 'ego battles' नहीं लड़नी चाहिए. क्योंकि संस्था स्टूडेंट्स की भलाई का फैसला करने के लिए सही authority है. students ने claim किया था कि उसके cgpa, फिजिकल एबसेंस और mental health की वजह से उसकी एजुकेशन अफेक्ट हुई. लेकिन कोर्ट ने पाया कि उसकी attendance लगातार कम थी, उसने क्लासेज और एग्जाम्स मिस किए. according to institute rules, उसे पहले साल repeat करना होगा. इस केस में स्टूडेंट्स के पेरेंट्स का कहना था कि उसे schizophrenia है और इसलिए उसे नेक्स्ट ईयर में प्रमोट कर दिया जाना चाहिए. 

sports: 

  • t20 वर्ल्डकप में थर्सडे का दिन बहुत इम्पॉर्टेंट रहा. पहला मैच वेस्टइंडीज़ और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ. वहीं दिन का second मैच इंडिया और ज़िम्बाबवे के बीच है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल के अपने चांस के लिए बाकी बचे दोनों matches को जीतना ही होगा. साथ ही टूर्नामेंट के बाकी teams के मुकाबलों पर भी depend रहना होगा. 
  • टीम इंडिया की dependency बाकी matches पर इसलिए है क्योंकि वेस्टइंडीज ने monday 23rd feb को t20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के अपने पहले match में जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया. जिसके बाद इंडिया की टेंशन ज़्यादा बढ़ गई. क्योंकि खुद टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका के अगेंस्ट अपने पहले मैच में 22 फरवरी को 76 runs से हार गई थी. इंडियन क्रिकेट टीम भी एक बड़े मार्जिन से हारी.
  • हर ग्रुप की टॉप-2 टीम को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. इसलिए टीम इंडिया के पास अब जीत ही लास्ट ऑप्शन है.
  • इंडिया को 26th feb को ज़िम्बाबवे के बाद 01st march को वेस्टइंडीज़ से मैच खेलना है.

utility:

  • haryana के chief minister nayab singh saini ने 25th february को एक बड़ी announcement की है.उन्होंने बताया कि haryana सरकार ने gurugram–faridabad–noida–greater noida के लिए namo bharat metro corridor के final alignment को approve कर दिया है. यह corridor total 64 km लंबा होगा और ncr की daily travel को पूरी तरह बदल देगा. इस project का मकसद haryana और uttar pradesh के बड़े economic hubs को आपस में जोड़ना है…जैसे gurugram, faridabad, noida & greater noida
  • इस corridor के बनने से लाखों commuters को फायदा होगा. लोगों का एक शहर से दूसरे शहर commute करना easy होगा…सड़कों पर traffic congestion कम होगा और पूरे region को एक मज़बूत mobility backbone मिलेगा.
  • अभी इन शहरों के बीच सफर करने में काफी टाइम लगता है और प्रॉबलम होती है.लेकिन यह नया rrts-cum-metro corridor एक modern, fast और comfortable travel option बनेगा.कुल मिलाकर, यह project ncr के लाखों लोगों की ज़िंदगी आसान बनाने की direction में एक बहुत ही important & historical step है.

cinema:

उदयपुर में आज अरावली की पहाड़ियों के बीच साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदन्ना की शादी हुई. दोनों ने तेलुगु rituals से शादी की है. अब शाम को कोडावा रीति-रिवाज से rituals होंगे. इसके बाद शाम में डीजे नाइट होगी.

विजय और रश्मिका 23 फरवरी को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन यानी उदयपुर आ गए थे. 

ये भी पढ़ें: menopause: काली पन्नी और शर्म का खेल खत्म! जानिए मेनोपॉज का सच

business: 

  • गोल्ड और सिल्वर मार्केट में आज तेज़ी रही. 26 फरवरी को 10 ग्राम गोल्ड की वैल्यू 1 लाख 59 हजार रुपए है. वहीं अब 1 किलो सिल्वर 2 लाख 65 हजार रुपए में मिलेगी.
  • बात स्टॉक मार्केट की करें, तो शेयर मार्केट आज फ्लैट रहा. nifty 0.06% बढ़त के साथ 25,496 पर और sensex 0.03% गिरावट के साथ 82, 248 पर बंद हुआ.
  • आज nifty 50 में tmpv, eicher motors, bharat elec, shriram finance aur max healthcare टॉप गेनर्स रहे.
  • वहीं, trent, coal india, eternal, tata cons.prod aur hdfc bank आज के टॉप लूजर्स हैं.

गोल्ड- 1.59 लाख रुपए/ 10 ग्रा.
सिल्वर- 2.65 लाख रुपए/ किग्रा.
sensex- 82, 248
nifty- 25,496

ये भी पढ़ें: cibil score: वो 'भूत' जिससे सब डरते हैं, पर असल में आपकी financial freedom की चाबी है!

anniversary: 

आज 26 february को मनमोहन देसाई का बर्थडे है. मनमोहन देसाई इंडियन सिनेमा में मसाला सिनेमा के og आर्किटेक्ट थे. उन्होंने बॉलीवुड को reality  के बर्डन  से निकालकर एक ऐसी जादुई दुनिया दी,जहाँ लॉस्ट एंड फाउंड और destiny जैसे फॉर्मूले ही ऑडियंस  के favourite बन गए.  

उनकी सबसे बड़ी speciality  ये थी कि वे फिल्म को केवल कहानी नहीं, बल्कि एक थीम पार्क की तरह ट्रीट करते थे, जिसमें हर सेक्शन  के लिए entertainment का पूरा पैकेज होता था. ये बॉलीवुड के वो undisputed अल्फा डायरेक्टर थे जिन्होंने एक ही साल में 4 मेगा हिट मूवीज बनाई थी जो आज तक रिकार्ड है.

अमिताभ बच्चन को यूनवर्सल अपील भी इन्होंने ही दी थी. लार्जर दैन लाइफ सिनेमा की नींव रखने वाले देसाई का विजन एकदम साफ था कि अगर पर्दे पर इमोशन असली है, तो लॉजिक का न होना कोई मायने नहीं रखता. 

ये भी पढ़ें: pakistan का अजब सिस्टम, बिना डिग्री के 5 साल से high court का जज था ये शख्स

book recommendation:

आज की book recommendation है, "वह भी कोई देश है महाराज!" . इसे अनिल यादव जी ने लिखा है. ये बुक उनकी north-east ट्रैवल्स का memoir है.  लेकिन ये कोई खट्टी-मीठी ट्रैवल स्टोरी नहीं. बल्कि असम, मणिपुर और नागालैंड जैसे स्टेट्स में insurgency, corruption और आम लोगों के daily struggles का cultural documentation है. दिल्ली उन 7 states से कितना दूर है, 'वह भी कोई देश है महाराज!' में पता चलता है. छोटे वाक्यों और तीखे ह्यूमर के साथ.

ये भी पढ़ें: tandoor kaand: इश्क, शक और खौफनाक रात, क्या हुआ था उस दिन?