team zingabad profile imageteam zingabad

24 फरवरी के डिटेल्ड न्यूज़ रिपोर्ट में पढ़ें देश, दुनिया, cienam और market की खबरें. साथ ही जानें sports में आज क्या हुआ और youth से जुड़ी news कौन सी हैं.

24th feb news

24 फरवरी के detailed news bulletin में पढ़िए देश और दुनिया की बड़ी खबरें 

  • ai impact summit में प्रोटेस्ट को लेकर इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल हेड उदय भानु अरेस्ट, 4 दिन पुलिस रिमांड में रहेंगे. 
  • एम्स गोरखपुर की नागालैंड की डॉक्टर के साथ छेड़छाड़, मेघालय के सीएम ने कहा- सिर्फ सुर्खी बनकर न रह जाए इंसीडेंट, strict action लिया जाए.
  • अब 26 february तक भर सकते हैं cuet ug का फॉर्म, 11 से 31 मई तक होंगे एग्जाम्स. 
    8th class की ncert books में बदलाव, corruption in judiciary और massive backlog को चैलेंज बताया.
  • 48 घंटों में तीन aviation हादसे, झारखंड क्रैश में 7 की मौत. 

national: 

AI इम्पैक्ट समिट chaos case में इंडियन यूथ कांग्रेस के national head उदय भानु चिब को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है. उन्हें आज सुबह arrest किया गया था. 
दिल्ली पुलिस alleged कि uday ही ai summit में हुई protest के मास्टरमाइंड हैं. प्रोटेस्ट करने वाले लोग उनके कहने पर भारत मंडपम में घुसे थे.

उदय को अरेस्ट किए जाने को लेकर कांग्रेस ने लिखा कि ये unconstitutional है. साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए. राहुल गांधी ने लिखा कि कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ साथियों पर proud, जिन्होंने कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम के against बिना डरे देश के हित में आवाज उठाई. 

20 फरवरी को ai summit के दौरान यूथ कांग्रेस के मेंबर्स ने शर्टलेस होकर प्रोटेस्ट किया था. उन्होंने compromised pm के नारे भी लगाए थे. इस matter में अब तक 8 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है. 

Aiims gorakhpur की 25 साल की रेजीडेंट डॉक्टर को molest और verbally abuse करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है. ये इंसीडेंट sunday का है. नागालैंड की रहने वाली रेजीडेंट डॉक्टर मॉल से अपने घर जा रही थी, तो 3 आरोपियों ने बाइक पर उसका पीछा किया. Aiims entrance के पास विक्टिम पर रेशियल कमेंट्स किए और verbally abuse किया गया. विक्टिम का आरोप है कि उसे inappropriately touch भी किया गया.

manmohan desai: अमिताभ के fame के डिज़ाइनर और मसाला सिनेमा के आर्किटेक्ट

गोरखपुर sp abhinav tyagi ने कहा है कि इसमें 3 लोगों को आरोपी बनाया गया है. 2 आरोपी अरेस्ट किए जा चुके हैं, जबकि वीडियो रिकॉर्ड किए जाने तक मिली जानकारी के मुताबिक 1 को ढूंढने के लिए रेड्स डाली जा रही हैं.

इसे लेकर अब मेघालय सीएम कोनार्ड संगमा का रिएक्शन आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''north east की महिलाओं के साथ होने वाला racial discrimination और sexual harassment सिर्फ एक सुर्ख़ी बनकर नहीं रह जाना चाहिए. ये सनसनीखेज तरीके से पेश किया जाने वाला और ऐसे किसी दूसरे इंसीडेंट तक भुला दिया जाना वाला मुद्दा नहीं होना चाहिए.''

उन्होंने लिखा, ''नागालैंड की रहने वाली और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एम्स की एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ जो हुआ वो काफी shameful है.''

supreme court ने विक्टिम को compensation देकर convicts का sentence कम करने की प्रैक्टिस को लेकर फटकार लगाई है. जस्टिस राजेश बिंदल और विजय बिश्नोई की बेंच ने कहा कि ये प्रैक्टिस खतरनाक है. इससे ये मैसेज जाता है कि पैसे देकर offenders या accused अपने क्राइम से बच सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस ट्रेंड को point out किया है. कोर्ट ने कहा कि compensation को sentence के substitute के तौर पर देखना चिंताजनक है और ये सही प्रैक्टिस नहीं है. इसके साथ ही इस तरह के मामलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइन्स भी जारी की हैं. 

home ministry ने india की पहली anti-terror policy- prahaar launch की है. इस policy में terrorist attacks को रोकने के तरीके पर खास ज़ोर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि इंडिया सभी fronts- water, land और air- पर terrorist threats face कर रहा है. और इसलिए क्रिटिकल सेक्टर्स जैसे पावर, रेलवे, एविएशन, पोर्ट्स, डिफेंस, स्पेस और atomic energy को प्रोटेक्ट करने पर काम किया जा रहा है.

इसके इंट्रोडक्शन में लिखा है कि कुछ neighboring countries ने terrorism को अपनी govt policy के एक tool की तरह यूज किया है.  फिर भी india terrorism को किसी खास religion, caste, country या culture से जोड़कर नहीं देखता. terrorist इंटरनेट का use communication, recruitment और propaganda के लिए करते हैं. 

23-24 फरवरी 2026 indian aviation के लिए बहुत बुरी खबर लेकर आया. महज दो दिनों में तीन बड़े हादसे रिपोर्ट किए गए हैं. हादसा झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में हुआ. 23 फरवरी की शाम 7:11 बजे Redbird Airways की एयर एंबुलेंस beechcraft C90 call sign vt-ajv  रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई और 23 मिनट बाद ही रडार से गायब हो गई. मारे गए सात लोगों की पहचान कर ली गई है.

हादसे की वजह खराब मौसम और technical fault माना जा रहा है. इसी दिन अंडमान में pawan Hans का हेलीकॉप्टर port blair से mayabunder जाते समय समुद्र में गिर गया. राहत की बात यह रही कि सभी 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.

वहीं दिल्ली में spiceJet की फ्लाइट SG121 ने लेह के लिए उड़ान भरी ही थी कि इंजन फेल हो गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से इमरजेंसी लैंडिंग हुई और almost 150 passengers are safe. dgca और aaib ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है. ये हादसे एक बार फिर देश की aviation safety, air ambulance regulation और खराब मौसम में flying protocol पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं.

underrated: mad mad वाली writing और crazy crazy वाले सीन्स के लिए देख लें from

international: 

  • मेक्सिको के most wanted criminal nemesio oseguera popularly known as el mencho के मारे जाने के बाद वहां violence शुरू हो गया. इसे क़ाबू में करने के लिए वहां thousands of soldiers deploy किए गए हैं.
  • मेक्सिको के डिफेंस मिनिस्टर रिकार्डो ट्रेविया ने कहा कि monday को western मेक्सिको में extra 2,500 soldiers को भेजा गया है.
  • मेक्सिको के करीब 20 स्टेट्स el mencho की death के बाद unstable हैं.
  • locals और tourists के बनाए गए videos में कई towns and cities में जले हुए vehicles और आसमान में उठता धुआं दिखाई दे रहा है. 
  • youth: 
  • नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी ncert ने 8th class की नई सोशल साइंस textbook में corruption in judiciary का एक section include किया है. ये पहली बार है जब 8th के बच्चे इस बारे में पढ़ेंगे. 
  • इस चैप्टर में सुप्रीम कोर्ट के 81 thousand, हाईकोर्ट्स के 62 lakh 40 thousand, डिस्ट्रिक्ट और सबऑर्डिनेट कोर्ट के 4 crore 70 lakh pending case का number भी बताया गया है. नए चैप्टर का नाम ‘the role of judiciary in society’ है.
  • इसमें कोर्ट की hierarchy और justice के लिए ज्यूडिशियल सिस्टम के सामने आने वाले challenges जैसे करप्शन और केस बैकलॉग के बारे में बताया गया है. 
  • nta ने cuet ug 2026 का रजिस्ट्रेशन reopen कर दिया है. अब कैंडिडेट्स 26 february तक form भरकर एप्लिकेशन फीस deposit कर सकते हैं. एप्लिकेशन प्रोसेस 3 जनवरी से 30 जनवरी तक था. इसके बाद डेडलाइन 4 february तक extend की गई थी.
  • इसके बाद अब स्टूडेंट्स की डिमांड पर एक बार फिर एप्लिकेशन विंडो खोली गई है. cuet ug 2026 computer based test mode में 11 से 31 मई के बीच होगा.

sports: 

former क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने personal life को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे comments को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''मैंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट देखी हैं, जिनमें मेरी personal life को लेकर disappointing statement मुझसे जोड़कर पेश किया गया है. मैंने कभी भी past का baggage नहीं उठाया. Be it on the pitch or outside. मैं past की respect के साथ positivity में believe करता हूं. ये मेरी लाइफ का नया चैप्टर है और मैं सभी के प्यार और ब्लेसिंग्स के लिए grateful हूं.''

बात T20 वर्ल्ड कप की करें तो आज शाम 7 बजे से इंग्लैंड vs पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है. इसके अलावा 23 फरवरी मंडे को वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन्स से हरा दिया. According to the experts, इस जीत ने इंडियन टीम की टूर्नामेंट में मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इंडियन टीम साऊथ अफ्रीका से 76 रन्स से हार गई थी और ग्रुप की टॉप 2 टीम्स ही सेमीफाइनल में जा सकती हैं. मतलब सेमीफाइनल में जाने के लिए इंडिया को आगे आने वाले अपने दोनों मैच बड़े मार्जिन से जीतने होंगे. ये दोनों matches जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के अगेन्स्ट हैं.

khabar hatke 

Rajasthan में एक पत्नी ने अपने पति की सैलरी डीटेल्स जानने लिए rti डाली थी. लेकिन unfortunately rajasthan high court ने पत्नी की इस plea को dismiss कर दिया है. इसके पहले स्टेट की तरफ से भी पत्नी की rti रिजेक्ट कर दी गई थी जिसके बाद पत्नी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. पत्नी ने rti के जरिए पति की सैलरी स्लिप की डिमांड की थी. 

breakup के बाद कैसे करें move on? यहां हैं 7 tips

cinema:

आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की upcoming फिल्म अल्फा अब theatres में रिलीज होगी. हाल ही में पता लगा कि आदित्य चोपड़ा की Yash raj फिल्म्स ने netflix india के साथ एक बड़ी streaming deal की थी. साथ ही alpha की डायरेक्ट digital release के लिए yrf को 215 करोड़ रुपये भी ऑफर किए, पर yrf ने इसे ठुकरा दिया है.

कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि आलिया भट्ट की alpha - ott पर आएगी और theatrical release  से शायद makers पीछे हट जाए. लेकिन फिर रिपोर्ट्स आईं कि makers फिल्म को theatres में ही लाएंगे, फिलहाल ओटीटी को लेकर कोई भी प्लानिंग नहीं है.

इस फिल्म में बॉबी देओल भी as an antagonist नजर आएंगे. अब देखना ये होगा कि Alpha, theatres में audience को कितना पसंद आती है. बड़ी star cast और बड़े budget की वजह से film से expectations भी काफी ज्यादा हैं. release के बाद ही साफ होगा कि यह movie box office पर कितना कमाल dikhayegi.

business: 

गोल्ड और सिल्वर मार्केट में आज तेज़ी रही. 24 फरवरी को 10 ग्राम गोल्ड की वैल्यू 1 लाख 59 हजार रुपए है. वहीं अब 1 किलो सिल्वर 2 लाख 66 हजार रुपए में मिलेगी. 

बात स्टॉक मार्केट की करें, तो शेयर मार्केट में गिरावट रही. nifty 1.12% गिरावट के साथ 25,424 पर और sensex 1.28% गिरावट के साथ 82,225 पर बंद हुआ. 

आज nifty 50 में ntpc, coal india, jsw steal, hindalco aur tata cons.prod टॉप गेनर्स रहे. 
वहीं, tech mahindra, hcl tech, eternal, infosys aur tcs आज के टॉप लूजर्स हैं.

  • गोल्ड- 1.59 लाख रुपए/ 10 ग्रा.
  • सिल्वर- 2.66 लाख रुपए/ 1 किग्रा.
  • sensex- 82,225
  • nifty- 25,424

anniversary: 

आज j jayalalithaa की birth anniversary पर तमिलनाडु समेत all over the country उनके Fans और Followers उन्हें tribute दे रहे हैं. चेन्नई में उनकी memorial site पर पार्टी मेम्बर्स ने Trubite दिया. वो तमिलनाडु की 6 times chief minister रहीं और अपनी public welfare schemes के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कभी शादी नहीं की और न ही उनके कोई बच्चे थे. 

फिल्मों से राजनीति तक उनकी journey काफी special थी. उन्होंने कई तमिल films में काम किया और m. g. ramachandran के साथ उनकी जोड़ी बहुत popular हुई. बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और aiadmk की prominent leader बनीं.

jayalalitha  पढ़ाई में बहुत तेज थीं और वकील बनना चाहती थीं. उन्हें पढ़ाई के लिए scholarship भी मिली थी. लेकिन परिवार की financial condition की वजह से उन्हें कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में आना पड़ा. वो तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और इंग्लिश लैंग्वेज जानती थीं.

24 फरवरी को उनकी birth anniversary पर लोग उन्हें एक मजबूत और आत्मविश्वासी leader के रूप में याद कर रहे हैं.

history repeats: israel ने egypt में मचाई थी ऐसी तबाही, बदल गया था world map