Shivani Jha profile imageShivani Jha

इंस्टाग्राम पर पासपोर्ट वाली कूल फोटो डालनी है? लेकिन सावधान! एक छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक या गलत रंग की टी-शर्ट आपके 'इंटरनेशनल वेकेशन' के सपने को 'रिजेक्शन' की कगार पर ला सकती है. जानिए वो ब्लंडर्स जो पासपोर्ट ऑफिस में आपका खेल बिगाड़ सकते हैं.

Whisk_93f207b14816230a0f1497d4117abf93dr (1)

दुनिया घूमनी है, इंस्टाग्राम पर चेक-इन डालना है और वो कूल पासपोर्ट एंड बोर्डिंग पास वाली फोटो, सुनने में कितना एक्साइटिंग लगता है ना? लेकिन यार, इस गोल्डन ड्रीम्स और आपकी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट के बीच में एक बहुत बड़ा विलेन खड़ा है, जिसका नाम है द पासपोर्ट प्रोसेस. हम वो जनरेशन हैं जिसे वन टैप पर खाना और एक क्लिक पर शॉपिंग की आदत है, जिसे घंटों लाइन में लगना या गवर्नमेंट ऑफिस के चक्कर काटने का थॉट भी स्केरी लगता है. लेकिन बॉस, पासपोर्ट ऑफिस का अपना ही एक ओल्ड-स्कूल टशन है. यहां आपके डिजिटल स्मार्टनेस के साथ-साथ आपकी अटेंशन टू डिटेल का भी एग्जाम होता है. अगर आप नहीं चाहते कि एक छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक या गलत रंग की टी-शर्ट आपके वेकेशन प्लान्स पर पानी फेर दे, तो ये अल्टीमेट गाइड आपके लिए ही है.

Whisk_d3856e12022080f9ee34c4a2d97166d7dr
visual representation Photograph: (ai generated)

पासपोर्ट बनवाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बस आपको सिस्टम के हिसाब से थोड़ा 'प्रो' बनना पड़ेगा. अक्सर लोग एक्साइटमेंट में आकर फॉर्म में गलत डिटेल्स भर देते हैं या फिर एंड मूमेंट पर ज़रूरी पेपर्स भूल जाते हैं. अगर आप नहीं चाहते कि आपका पासपोर्ट एप्लीकेशन पेंडिंग पड़ा रहे, तो ये कुछ ऐसी गलतियां हैं जिनसे आपको हर हाल में बचना चाहिए.

डॉक्यूमेंट्स का लोचा

सबसे पहली और सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वो है डॉक्यूमेंटेशन में लापरवाही. पासपोर्ट सेवा केंद्र (psk) वाले पेपर्स को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट होते हैं.

स्पेलिंग मैटर्स: अगर आपके आधार कार्ड पर नाम 'riddhi' है और 10th की मार्कशीट पर 'ridhi', तो बॉस, बहुत बड़ी प्रॉब्लम है. आपके हर आईडी प्रूफ पर नाम, सरनेम और यहां तक कि 'स्पेस' भी एकदम सेम होना चाहिए. अगर गैप है, तो पहले उसे ठीक करवाएं.

ओरिजिनल्स वर्सेस फोटोस्टेट: कई लोग सोचते हैं कि सिर्फ फोटोकॉपी से काम चल जाएगा. भाई, बिना ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के वो आपको गेट के अंदर भी नहीं घुसने देंगे. अपने सारे असली पेपर्स और उनके दो-दो सेट्स के फोटोकॉपी (सेल्फ-अटेस्टेड) एक फोल्डर में सजा कर ले जाएं.

Whisk_bc1c275a536489ea3034d1a618f37c79dr (1)
visual representation Photograph: (ai generated)

एड्रेस प्रूफ का सीन: अगर आप रेंट पर रह रहे हैं, तो नॉर्मल नोटरी वाला रेंट एग्रीमेंट नहीं चलता. आपको रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट या फिर एक साल पुरानी बैंक पासबुक (विद फोटो और स्टैम्प) चाहिए होगी. साथ ही, पिछले एक साल में आप जहां-जहां रहे हैं, सबका ब्योरा सही-सही दें.

ये भी पढ़े:digilocker: क्या आपका वॉलेट अब भी कागजों से भरा है? that’s so last season....

नॉन-ईसीआर कैटेगरी: अगर आप 10th पास हैं, तो 'non-ecr' (इमीग्रेशन चेक नॉट रिक्वायर्ड) कैटेगरी चुनना मत भूलना. इसके लिए 10th की मार्कशीट दिखाना ज़रूरी है. इससे आपको दुनिया भर के एयरपोर्ट्स पर लंबी लाइनों से छुट्टी मिलेगी.

PSK विज़िट, लुक्स और पुलिस वेरिफिकेशन 

फॉर्म भर दिया, पैसे दे दिए, अब बारी आती है 'd-day' यानी अपॉइंटमेंट वाले दिन की. यहां भी लोग अक्सर बहुत कैज़ुअल हो जाते हैं.

पंक्चुअलिटी का चक्कर: अगर आपका अपॉइंटमेंट 10:00 बजे का है, तो कम से कम 15-20 मिनट पहले वहां पहुंचें. लेट हुए तो समझो स्लॉट गया और फिर से नई डेट लेने का सिरदर्द शुरू. psk में एंट्री के लिए टोकन मिलता है, जो टाइम के हिसाब से होता है. 

digital nomadism: फ्रीडम का 'अल्टीमेट फ्लेक्स' या बर्नआउट का हसीन जाल?

द फ्लोटिंग हेड ब्लंडर: वहां आपकी लाइव फोटो खींची जाएगी जो अगले 10 साल तक आपके पासपोर्ट पर रहेगी. कोशिश करें कि वाइट या बहुत लाइट शेड के कपड़े न पहनें, क्योंकि बैकग्राउंड भी व्हाइट होता है. थोड़े ब्राइट या डार्क कलर्स पहनें ताकि आप फोटो में क्लियर दिखें. बाल वाल सेट करके जाएं, क्योंकि दोबारा फोटो खिंचवाने का मौका नहीं मिलता.

Whisk_0649d50b5091caa8b464450dcb715113dr (1)
visual representation Photograph: (ai generated)

पुलिस वेरिफिकेशन को इग्नोर करना:

पीएसके से आने के बाद असली काम शुरू होता है. पुलिस वाले कभी भी कॉल कर सकते हैं. अगर आपने अननोन नंबर समझकर कॉल इग्नोर किया या वेरिफिकेशन के वक्त घर पर नहीं मिले, तो आपकी फाइल 'एडवर्स' मार्क होकर वापस चली जाएगी. पुलिस वेरिफिकेशन के वक्त एकदम 'को-ऑपरेटिव' रहें और मांगे गए विटनेस (पड़ोसी) और पेपर्स रेडी रखें.

सच बोलना ही बेस्ट है: अपनी कोई भी पुरानी क्रिमिनल हिस्ट्री, पेंडिंग कोर्ट केस या पिछला पासपोर्ट मत छुपाओ. अगर सिस्टम ने पकड़ लिया (जो कि डिजिटल इंडिया में वो मिनटों में पकड़ ही लेगा), तो भारी जुर्माना और पासपोर्ट हमेशा के लिए बैन भी हो सकता है.

ये भी पढ़े: road accident: आप मदद कर सकते थे, पर आपने कैमरा निकाल लिया... आखिर क्यों?

पासपोर्ट बनवाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बस थोड़ी सी डिटेल-ओरिएंटेड अप्रोच चाहिए. एक बार फोल्डर चेक करो, अपनी डिटेल्स री-चेक करो और फिर सीधे फ्लाइट की टिकट बुक करने का सपना देखो. आखिर इंस्टाग्राम पर वो "पासपोर्ट एंड बोर्डिंग पास" वाली फोटो भी तो डालनी है.

ये भी पढ़े:digital life: ऑल इज़ वेल? जब 'ठीक' दिखना, 'ठीक' होने से ज्यादा जरूरी हो जाए

Shivani Jha profile imageShivani Jha
shivani doesn’t seek a title to fill a room. she is a quiet observer trying to understand the world. She wishes to be like rain falling on the sea, a quiet addition to a vast mystery. believing the best stories live between facts and feelings rather than in headlines, she writes about the invisible ways the world softens or breaks us. she isn't an expert at a finish line, but a traveler on the road, writing with a heart wide open to questions even when answers are few.