ashesh gaurav dubey profile imageashesh gaurav dubey

इंडिया में अपनी बाइक का ऐसा modification कराना illegal है, जिससे सड़क पर खतरा हो सकता है. ऐसे में अगर कोई बाइक सवार ऐसा modification कराता है तो उसका चालान कट सकता है.

BIKE IMG

आज हम कुछ ऐसी आदतों के बारे में बात करेंगे जो आपकी नज़र में may be ग़लत ना हो, लेकिन क़ानून की नज़र में ग़लत हैं और ऐसी गलती करने से आपको बहुत नुक़सान हो सकता है. हम सभी को ऐसा लगता है कि बाइक मेरी है तो उसमें हम जो चाहे वो करवाएं, फिर चाहे बाइक के पहिए बड़े लगवाएं या फिर साइलेंसर चेंज करवाएं, लेकिन ये आपके लिए problematic situation हो सकती है. इंडिया में कार या फिर बाइक का modification कराना illegal है. अगर आपने कुछ ऐसा मॉडफिकेशन कराया, जिससे सड़क पर खतरा हो सकता है तो आपका चालान तो होगा ही, साथ ही गाड़ी को सीज़ भी किया जा सकता है.  

यहां हम बात करते हैं एक बाइक के साइलेंसर के मॉडिफिकेशन को लेकर... कई बाइक सवार आजकल 'vroom-vroom' करते हुए बाइक चलाते हैं. इससे उन्हें लगता है कि वो धूम फिल्म के हीरो लग रहे हैं, लेकिन ऐसा करने पर आप कानून की नज़र में विलेन बन जाते हैं और पुलिस वालों ने अगर पकड़ लिया तो भाई लंबा फंसना तय है. आपकी बाइक का वो एक्स्ट्रा लाउड साइलेंसर आपको कानूनी पंगे में फंसा सकता है. motor vehicles act के section-182A (4) के तहत बिना परमिशन बाइक की बनावट या पार्ट्स में छेड़छाड़ करना अपने आप में एक crime है. 

original model का पार्ट नहीं होने पर चालान

अगर आपने अपनी बाइक में after-market exhaust जैसे पटाखे वाला साइलेंसर लगवाया है, जो बाइक के original model का पार्ट नहीं है तो इससे आपका चालान हो सकता है और ध्यान रहे इसके लिए पुलिस को किसी मशीन की जरूरत नहीं होती. बिना decibel meter के भी पुलिस आपका चालान कर सकती है. क्योंकि आपकी बाइक के साइलेंसर पर alteration clearly visible है. फिल्म के सीन में कबीर सिंह बुलेट पर पटाखे छोड़े तो देखने में बहुत cool लग सकता है, लेकिन reality ये है कि अगर आपने सड़क पर साइलेंसर को पटाखा चलाने वाली मशीन बनाया, तो ये illegal modification की category में आता है. अगर साइलेंसर में sound control layer गायब है तो समझो आप फंस गए, क्योंकि modified silencer के लिए पुलिस आपका चालान कर सकती है.

hardballing: डेटिंग का नया ट्रेंड! क्योंकि 'गो विद द फ्लो' इज ओल्ड एंड बोरिंग!

pet grooming: क्यूट फोटो के पीछे का 'हेल्थ सीक्रेट'!

bike challan (1)
Photograph: (AI इमेज)

अब बात करें कि चालान कितने तक का होगा तो ये चालान 5,000 से लेकर 10,000 तक जा सकता है. इसके अलावा आप बार-बार यही गलती करते हैं तो आपकी गाड़ी का registration certificate भी सस्पेंड हो सकता है. कई केस में ऐसा भी होता है कि पुलिस After-market Exhaust को अपने सामने ही निकलवा देती है और उस पार्ट को जब्त किया जाता है. इसके साथ ही चालान भी होता है. अब पहले आप modification में पैसे लगाएंगे और फिर उसी के लिए चालान भी भरेंगे, इसलिए बेस्ट यही है कि आप अगर साइलेंसर बदलवा रहे हैं तो वो rto approved ही हो.

authorised service center से लगवाएं सामान

इसके अलावा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन यही रहेगा कि आप stock exhaust का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप कही भी बाजार में इधर-उधर ना घूमें, सीधे authorised service center पर जाएं और वहीं से सामान लगवाएं. हो सकता है authorised service center में आपको cost ज्यादा देना पड़े, लेकिन इससे न ही आपका चालान कटेगा और ना ही इससे आपको future में insurance claim लेने में कोई दिक्कत होगी. 

collar jobs: क्या आप जानते हैं अपने प्रोफेशन का असली 'कॉलर कोड'?

behrupiya: भारत के 'og' एंटरटेनर्स जो अब गुमनाम हैं!

ashesh gaurav dubey profile imageashesh gaurav dubey
14 saal se journalism ke battlefield me active, ashesh gaurav dubey sirf khabrein nahi likhte,woh unhe decode karte hain. digital ho ya tv, studio ki roshni se lekar crime scene ki khamoshi tak, inka focus seedha wahaan hota hai jahan story sirf headline nahi, system ka x-ray hoti hai. Ye un sawaalon ko uthate hain jinke jawab aksar file ke neeche daba diye jaate hain. gen-z vibe ke saath old-school reporting ka combo, jahan narrative tight hota hai aur angle hatke.