shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

केन्या में महिलाओं ने एक bold step उठाया. साल 1990 में domestic violence, crime और fgm से तंग आकर उन्होंने खुद का एक गांव बनाया. इस umoja गांव में matriarchy rule करती है.

kenya woman

women power, women empowerment को लेकर अक्सर protest किया जाता है. लेकिन, क्या आप उस एक village को जानते हैं. जहां एक भी मर्द नहीं है?

east africa के केन्या में एक umoja विलेज है. यहां सिर्फ़ महिलाएं रहती हैं. इस जगह को बनाने की कहानी काफी इमोशनल है. इसको बनाने की स्टोरी के पीछे ही वो एक वजह छिपी है जिसके चलते यहां एक भी मर्द नहीं है.

ये विलेज 1990 में बनाया गया था. samburu women ने इसको बनाया था. sambru की महिलाएं जब अपने गांव में पति के साथ रहती थीं. तब उन्हें domestic violence से लेकर कई तरह के challenges फेस करने पड़ते थे.

female genital mutilation से गुज़रना पड़ता था. fgm का मतलब होता है जब किसी लड़की के private parts को बिना मेडिकल ज़रूरत के काटा या नुकसान पहुंचाया जाता है. ये ज़्यादातर टीनएज लड़कियों के साथ किया जाता है. ये काफी painful होता है.

क्यों बनाया महिलाओं का विलेज?

plot twist तब आया जब इस full of challenges वाली लाइफ़ से थककर महिलाओं ने हिम्मत दिखाई. कई चैलेंज को फेस करने के बाद सुकून से रहने के लिए उन्होंने अपना खुद का एक गांव बनाया. rebecca lolosoli इसकी फाउंडर हैं.

rebecca की लाइफ स्टोरी काफी ट्रैजिक है. उनकी community ने उन्हें fgm के खिलाफ आवाज़ उठाने की वजह से बाहर निकाल दिया था. साथ ही उन्हें मारा-पीटा भी गया था. rebecca को इतना ज़्यादा मारा गया था कि उन्हें हॉस्पिटल में शिफ्ट करना पड़ा. हॉस्पिटल में ही उन्हें इस गांव को बनाने का आइडिया आया. 

the guardian की रिपोर्ट के मुताबिक, ये गांव 1990 में बना था. 15 महिलाओं ने मिलकर इसको बनाया था. ये महिलाएं वो थीं जिनके साथ ब्रिटिश सोल्जर्स ने रेप किया था. इसी के बाद 15 महिलाओं का बनाया हुआ ये विलेज women का safe place बन गया. 

वो सारी महिलाएं जो child marriage, domestic violence and rape, fgm के खिलाफ थीं. वो अब भागकर इस गांव में शिफ्ट होने लगीं.

dw की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में 50 से ज़्यादा महिलाएं रहती हैं. वहीं, महिलाओं के साथ काफी बच्चे भी हैं. the guardian की 2015 की रिपोर्ट के हिसाब से यहां पर 47 महिलाएं और 200 बच्चे रहते थे.

ये भी पढ़ें: fintech challenges: एक click और उड़ गए लाखों रुपये... financial technology के क्या-क्या हैं challenges

kenya woman (1)
Photograph: (pexels)

कैसे करती हैं कमाई?

अब सवाल आता है कि ये महिलाएं आखिर earn कैसे कर रही हैं. महिलाओं ने livelihood के लिए handmade beads jewelry और शहद निकालना शुरू किया. इसी jewelry को टूरिस्ट को बेचकर महिलाएं कमाती हैं. इसी के चलते उन्होंने इस एरिया में अपने घर और स्कूल भी बना लिया हैं.  

कई challenges करती हैं फेस

इस एरिया की कहानी जितनी fascinating है. उतनी ही challenging भी है. महिलाएं काफी health issues का भी सामना करती हैं. allianzfoundation के मुताबिक, malaria जैसी कई दूसरी बीमारियां परेशानी की वजह बनी हुई हैं.

इनकी हेल्प करने के लिए united nations आगे आया है. united nations की agencies और दूसरे international organisations women’s rights को support करने के लिए काम करते हैं. 

ये भी पढ़ें: ncert किताब पर cji की फटकार, pm मोदी का इज़राइल दौरा, 25 फरवरी की top news

kenya woman (2)
Photograph: (pexels)

क्या है aim?

ये महिलाएं injustice के खिलाफ openly बोलती हैं, menstrual products देती हैं, अपने बच्चों को पढ़ाती हैं और genital mutilation जैसी dangerous practices को रोकती हैं. वो child marriage और femicide के खिलाफ खड़ी हैं.

वो चाहती हैं कि उनकी बेटियां स्कूल छोड़े बिना अपने सपने पूरे करें. umoja की residents को इस बात पर proud फील करती हैं कि future में उनकी granddaughters कहेंगी, “हमारी दादियों ने हमारे rights के लिए लड़ाई लड़ी थी.” 

ये भी पढ़ें: google pay से लेकर crypto currency तक...क्या है fintech? इंडिया में कैसे हुआ boost

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.