Shivani Jha profile imageShivani Jha

ncert की किताब में ज्यूडीशियल करप्शन पर भड़के cji, पीएम मोदी का ऐतिहासिक इज़राइल दौरा और केरल का नाम बदलने पर छिड़ा विवाद. आखिर क्यों शशि थरूर ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए? क्या upsc पोर्टल की दिक्कतें दूर हुईं? पढ़िए आज की पूरी रिपोर्ट.

WhatsApp Image 2026-02-25 at 6.48.45 PM

25 फरवरी के detailed news bulletin में देखें देश और दुनिया की बड़ी खबरें -

  • ncert books में corruption in judiciary section को लेकर cji का action, कहा- judiciary के अपमान का किसी को हक नहीं. 
  • pm मोदी आज इजराइल दौरे पर, प्रियंका गांधी ने कहा- उम्मीद है पीएम ग़ज़ा में हुए massacre का जिक्र करेंगे. 
  • kerala का नाम अब keralam होगा, union cabinet ने दिया अप्रूवल, शशि थरूर ने दिया तीखा रिएक्शन 
  • अब 27 february तक भर सकेंगे upsc form, online portal में problems की वजह से extend की डेट. 
  • the kerala story 2 को लेकर controversy, kerala high court ने की screening की मांग 

national:

  • union cabinet ने kerala का नाम keralam करने का अप्रूवल दे दिया है. यूनियन मिनिस्टर ashwini vaishnaw ने इसके बारे में बताया. although, अभी इस प्रपोजल को kerala legislative assembly भेजा जाएगा. फिर president के recommendation के बाद parliament में पास कराना होगा. आखिर में प्रेजीडेंट के सिग्नेचर के साथ ही kerala का नाम चेंज हो सकेगा. 
    इस name change को लेकर कांग्रेस लीडर और तिरुवनंतपुरम mp शशि थरूर ने union govt के रुख़ पर सवाल उठाया है. थरूर ने कहा-
    "मलयालम में नाम पहले से ही 'केरलम' है, तो अब एक मलयालम word english में आ रहा है. मुझे नहीं पता कि इससे क्या फ़र्क पड़ता है. government ने हमें कोई एम्स नहीं दिया, हमें कोई नए organisations नहीं दिए... उन्होंने union budget में हमें कोई project नहीं दिया. लेकिन जब नाम बदलने की बात आती है, तो वे इसे approval देने के लिए तैयार हैं."
  • pm narendra modi आज इजरायल visit के लिए गए हैं. वो आज और कल यानी दो दिन वहां रहेंगे. Israeli pm benjamin netanyahu ने उन्हें एयरपोर्ट पर receive किया. Pm modi knesset में जनसभा को संबोधित भी करेंगे. ऐसा करने वाले वो पहले इंडियन पीएम होंगे. इसके अलावा indian-jewish लोगों से भी वो मुलाकात करेंगे.  Pm की इस visit को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा -
    उम्मीद करते हैं कि knesset में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ग़ज़ा में हुए massacre का जिक्र भी करेंगे और वहां मरने वाले लोगों के लिए justice की डिमांड करेंगे. 
  • सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ncert की 8th class की book में ‘corruption in judiciary’ chapter include किए जाने पर नाराजगी जताई है. CJI ने कहा- किसी को भी judiciary को बदनाम करने की permission नहीं दी जाएगी. wednesday को CJI सूर्यकांत, जस्टिस विपुल एम पंचोली और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच में इस matter को सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने उठाया था. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा-
    "मुझे इसकी पूरी information है. ये पूरे ज्यूडीशियल इंस्टीट्यूशन के लिए चिंता की बात है. मुझे बार और बेंच दोनों से बहुत सारे कॉल, मैसेज आ रहे हैं. मैं किसी को भी, चाहे वे कितने भी ऊंचे पद पर क्यों न हों, इंस्टीट्यूशन को बदनाम नहीं करने दूंगा. मैं इस मामले पर खुद नोटिस ले रहा हूं."
    ncert ने 8th class के लिए सोशल साइंस की नई book release की है. इसमें ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ chapter में सुप्रीम कोर्ट में 81 thousand, हाईकोर्ट्स में 62 lakh 40 thousand, डिस्ट्रिक्ट और सबऑर्डिनेट कोर्ट में 4 crore 70 lakh पेंडिंग केस बताए गए हैं.
  • union govt ने prime minister आवास योजना – ग्रामीण (pmay-g) के तहत मणिपुर violence में विस्थापित हुए लोगों के rehabilitation के लिए 5,000 नए घर बनाने का अप्रूवल दिया है. ये डिसीजन मणिपुर सीएम युमनाम खेमेंचंद सिंह और union minister of agriculture and rural development शिवराज सिंह चौहान की दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद लिया गया. 
  • American president डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर india-पाकिस्तान conflict पर बात की. उन्होंने अमेरिकन पार्लियामेंट कांग्रेस में कहा, ‘पाकिस्तान और इंडिया के बीच nuclear war हो सकती थी. पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि अगर मैं intervene नहीं करता तो 35 मिलियन लोग मारे जाते.’ 
  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी ngt bottles के प्लास्टिक caps से फैल रहे pollution को लेकर strict हो गया है. जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की बेंच ने कहा कि अक्सर प्लास्टिक bottles तो recycle हो जाती हैं, लेकिन छोटे size की वजह से इनके cap waste management system से छूट जाते हैं. ये environment को नुकसान पहुंचाते हैं. ट्रिब्यूनल ने central pollution control board और related officers को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. पेटीशनर आकाश रानिसन ने advise दी थी कि इंडिया को भी दूसरे देशों की तरह tethered cap यानी bottle से जुड़े रहने वाले cap का rule follow करना चाहिए. इससे cap bottle के साथ ही recycle हो सकेंगे. इस मामले की next hearing 26 फरवरी को होगी. 
  • दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियों पर racial comment करने के आरोप में एक couple को पुलिस ने arrest किया है. फ्लैट में ac लगवाने के दौरान धूल-मिट्टी को लेकर neighbours के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में बढ़ गया. आरोप है कि महिला ने लड़कियों के against रेशियल कॉमेंट्स और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. इसकी डीटेल्ड रिपोर्ट के लिए आप डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. 

international: 

अमेरिका में तेज हवाओं और heavy snow storm की वजह से एयरपोर्ट पर रनवे बंद करने पड़े और कई जगह फ्लाइट्स पर रोक लगानी पड़ी है. यहां sunday से tuesday के बीच around 11 हज़ार flights cancel करनी पड़ी हैं.

न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, मैसाचुसेट्स, रोड आइलैंड, कनेक्टिकट, पेन्सिलवेनिया और डेलावेर में state of emergency announce की गई है. meteorological department ने arctic blast का alert भी जारी किया है. 

according to the national weather service, रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स के कुछ areas में around 37 इंच तक snowfall हुआ. because of the heavy snowstorm, 6 लाख से ज्यादा घरों की electricity चली गई.   

youth:

  • iim नागपुर के लगभग 60 mba students ने मिड-टर्म exams को boycott कर दिया. उनके 40 साथियों के against disciplinary action लिया गया था, उसके खिलाफ उन्होंने ये step लिया है. यहां 40 स्टूडेंट्स को एग्जाम देने से रोका गया था. विवाद तब शुरू हुआ जब 21 फरवरी की रात करीब 75 students का एक group कैंपस से बाहर गया था. students ने बताया कि ये एक unofficial डिनर जैसा था, और कुछ clubs ने administration को बताया भी कि वो देर से आएंगे. लेकिन जब students सुबह लौटे, तो उन्हें कैंपस के गेट पर ही रोक दिया गया. इसके अगले दिन कई students को एक ई-मेल मिला जिसमें कहा गया कि 24 और 25 फरवरी को होने वाले मिड-टर्म exams में बैठने की permission नहीं दी जाएगी. इसी के बाद दूसरे स्टूडेंट्स ने भी एग्जाम्स को boycott करने का decision लिया. 
  • upsc ने सिविल service exam 2026 और indian forest service exam 2026 के लिए ऑनलाइन application की last date तीन दिन बढ़ा दी है. अब 27 फरवरी शाम 6 बजे तक कैंडिडेट्स फॉर्म फिल कर सकते हैं. ये डिसीजन एप्लिकेशन पोर्टल पर आई technical problem के बाद लिया गया. Upsc head अजय कुमार ने बताया कि कुछ candidates को पोर्टल पर problem हुई थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है. पोर्टल अब normally काम कर रहा है. 

sports: 

  • india की लॉन्ग डिस्टेंस रनर पूजा आत्माराम पर डोप टेस्ट से भागने के मामले में एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने तीन साल का ban लगाया है. पूजा ने last year मुंबई में इंडियन ऑयल wnc नेवी हाफ मैराथन जीतने के बाद डोप टेस्ट से बचने के लिए भागने की कोशिश की थी. उन्होंने बाद में फोन कॉल का भी जवाब नहीं दिया, जिससे सैंपल नहीं लिया जा सका. 

utility:

central govt month end तक 14 साल की लड़कियों के लिए स्पेशल hpv vaccination campaign देश भर में शुरू करने जा रही है. सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के recommendation के बेसिस पर सिंगल डोज वैक्सिनेशन किया जाएगा.

campaign के initial 90 days में वो सभी लड़कियां, जिनकी age 14 साल है, govt health centres पर free vaccine लगवा सकेंगी. इसके लिए u-win पोर्टल पर nearby हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का स्लॉट बुक किया जा सकेगा.  

cinema:

‘द केरला स्टोरी 2’ को लेकर माहौल और भी गर्म होता जा रहा है. केरला हाई कोर्ट ने मंगलवार को ये ऑर्डर दिया था कि मेकर्स उनके लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग अरेंज करें. मेकर्स ने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद कोर्ट ने 25 फ़रवरी को इस केस में हियरिंग रखी थी. ये खबर लिखे जाने तक इस हियरिंग पर कोई further जानकारी नहीं मिल पाई.

कोर्ट की रूलिंग जो भी होगी वो हम आप तक पहुंचा देंगे. ‘द केरला स्टोरी 2’ को लेकर outrage बढ़ता ही जा रहा है और cbfc तक ने फ़िल्म में 15 cuts लगाने की डिमांड की है. हाल ही में मेकर्स ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस भी की थी, जहां पत्रकारों ने मेकर्स से पूछा था कि जब उनकी फ़िल्म में केरला से जुड़ी कोई कहानी है ही नहीं, तो फ़िल्म के नाम में केरला क्यों है? फ़िल्म 27 फ़रवरी को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

business: 

गोल्ड और सिल्वर मार्केट में आज तेज़ी रही. 25 फरवरी को 10 ग्राम गोल्ड की वैल्यू 1 लाख 59 हजार रुपए है. वहीं अब 1 किलो सिल्वर 2 लाख 69 हजार रुपए में मिलेगी.

बात स्टॉक मार्केट की करें, तो शेयर मार्केट में तेजी रही. nifty 0.23% बढ़त के साथ 25,482 पर और sensex 0.06% बढ़त के साथ 82, 276 पर बंद हुआ. 

आज nifty  50 में hcl tech, bajaj auto, tata steel, shriram finance aur adani enterprise टॉप गेनर्स रहे.

वहीं, reliance, sbi, adani ports, eternal aur bharti airtel आज के टॉप लूजर्स हैं.

  • गोल्ड- 1.59 लाख रुपए/ 10 ग्रा.
  • सिल्वर- 2.69 लाख रुपए/ 1 किग्रा.
  • sensex- 82, 276
  • nifty- 25,482

anniversary: 

आज फादर ऑफ गुजरात कहे जाने वाले रविशंकर व्यास का जन्मदिन है. वो  गुजरात के सोशल रिफॉर्मर, फ्रीडम फाइटर और पक्के गांधीयन थे. इन्हें मूक सेवक कहा जाता था क्योंकि ये बिना किसी पब्लिसिटी स्टंट या शो-ऑफ़ के ग्राउंड लेवल पर सेवा करने में बिलीव करते थे.

इनका सबसे बड़ा फ्लेक्स ये था कि इन्होंने खतरनाक डाकुओं और उस वक्त की सो-कॉल्ड क्रिमिनल कम्युनिटीज के बीच रहकर उनका हार्ट चेंज किया और उन्हें मेनस्ट्रीम से जोड़ा. 1960 में गुजरात राज्य के उद्घाटन का सम्मान भी उन्हें ही दिया गया था जो इनके लेजेंडरी स्टेटस और निस्वार्थ सर्विस का असली प्रूफ है.

Shivani Jha profile imageShivani Jha
shivani doesn’t seek a title to fill a room. she is a quiet observer trying to understand the world. She wishes to be like rain falling on the sea, a quiet addition to a vast mystery. believing the best stories live between facts and feelings rather than in headlines, she writes about the invisible ways the world softens or breaks us. she isn't an expert at a finish line, but a traveler on the road, writing with a heart wide open to questions even when answers are few.