shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

strait of hormuz ईरान (north) और ओमान और यूएई के पास (साउथ) में मौजूद है. यह persian gulf को gulf of oman से जोड़ता है. यहां से दुनिया के करीब 20% oil गुज़रता है.

strait of hormuz (1)

ईरान और इज़राइल-अमेरिका के बीच बढ़ते conflict के बीच एक नाम काफी ज़्यादा highlight हो रहा है strait of hormuz. strait का मतलब होता है दो बड़े समंदरों को जोड़ने वाला पतला-सा sea passage. दिखने में तो ये बहुत छोटा-सा स्पेस है लेकिन इसकी वैल्यू उतनी ही हाई है.

persian gulf और gulf of oman के बीच के 33 किलोमीटर के इस waterway से 20-30% trade होता है. अब इसी बीच इस वॉर में सामने आ रहा है कि ईरान ने इसको close कर दिया है. जिसका सीधा असर oil price पर पड़ेगा.

हालांकि, 5 मार्च को islamic revolutionary guard corps ने कहा है कि strait of hormuz सिर्फ उन जहाज़ों के लिए बंद है जो united states, israel, europe और उनके western allies से जुड़े हैं.

strait of hormuz ईरान (north) और ओमान और यूएई के पास (साउथ) में मौजूद है. यह persian gulf को gulf of oman से जोड़ता है. strait of hormuz basically persian gulf का narrow exit gate है, जहां से दुनिया के करीब 20% oil गुज़रता है.

इस strait से गुज़रने वाले oil tankers middle east के कई देशों से तेल और गैस लेकर जाते हैं, जैसे, कुवैत, इराक, कतर, बहरीन, यूएई और ईरान.

ये ट्रेड के लिए काफी ज़्यादा important है. us energy information administration (eia) के estimates के मुताबिक, strait of hormuz से 2025 में हर दिन लगभग 20 million barrels oil गुज़र रहा था.

ये भी पढ़ें: nepal: बालेन शाह कैसे हुए gen z के बीच popular? इनका एक कनेक्शन india से भी है

oil के लिए अहम

strait of hormuz इतिहास से ही major trade route रहा है. पहले यहां से ceramics, ivory, silk और textiles जैसे सामान चीन से दुनिया के दूसरे हिस्सों में जाते थे. आज के modern time में यह रास्ता oil और gas supertankers का main route बन गया है.

इनमें से ज्यादातर oil और gas एशिया के markets में जाता है, खासकर चीन, जो iran का बड़ा oil buyer माना जाता है.

ये भी पढ़ें: us-israel ने iran पर क्यों किया अटैक? india पर क्या होगा long term impact, 3 मार्च की top news

strait of hormuz
strait of hormuz Photograph: (wikipedia)

ईरान ने किया close?

ap की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने हाल में strait of hormuz में कई जहाज़ों पर हमला किया और वहां से गुज़रने वाले ships को धमकी दी. इससे हालात ऐसे बन गए कि यह अहम समुद्री रास्ता लगभग बंद जैसा हो गया है. इसी बीच islamic revolutionary guard corps से जुड़े ebrahim jabbari ने दावा किया कि "strait of hormuz बंद है."

ये भी पढ़ें: iran के interim supreme leader बने आयतुल्लाह अराफी, जानें ayatollah का मतलब

क्या होगा असर?

अगर ये close कर दिया जाता है तो इसका oil price पर सीधा असर होगा. अगर इस strait को block किया गया तो एशिया को सबसे बड़ा झटका लगेगा.

हर महीने करीब 3 हज़ार ships strait of hormuz से गुजरते हैं. experts का कहना है कि अगर इस strait में जहाज़ों को लेकर tension या threats बढ़ते हैं, तो oil की कीमत और shipping cost दोनों बढ़ जाती हैं.

India पर भी इसका सीधा असर होगा. इंडिया रोज़ाना करीब 5.5 मिलियन barrels crude oil इस्तेमाल करता है और लगभग 80% oil import करता है.

इन imports में से करीब 1.5-2 million barrels रोज़ इसी strait of hormuz से आते हैं. इसी वजह से अगर यहां tension बढ़ती है, तो इंडिया में भी crude oil की कीमतों पर असर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: us-iran war के बाद सोने-चांदी की कीमतें कितनी? दिल्ली की महिलाओं को govt का gift, 2 मार्च की top news

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.