फ़रवरी से लेकर अप्रैल तक 5 ऐसी इंडियन एक्शन थ्रिलर फ़िल्में रिलीज होने वाली हैं, जो इस gener को पसंद करने वालों के लिए excitement का डोज़ लेकर आने वाली हैं.
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के बड़े स्टार्स का stardom थिएटर्स में धमक लाने वाला है. कौन सी फ़िल्म audience को पसंद आती है? ये तो आने वाला टाइम बताएगा. लेकिन आप इनमें से अपनी पसंदीदा ज़रूर चुन सकते हैं.
alpha: men love vengeance
सबसे पहले 20 फरवरी को कन्नड़ फ़िल्म 'alpha: men love vengeance' रिलीज़ होने जा रही है. इस फ़िल्म को विजय नागेंद्र ने डायरेक्ट किया है. ये एक एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें हेमंत कुमार, गोपिका सुरेश, आयाना और अच्युत कुमार लीड रोल में नजर आएंगे.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/17/alpha-2026-02-17-13-08-52.jpg)
dhurandhar the revenge
दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने चुकी रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का सीक्वल भी इसी साल आने वाला है. 19 मार्च को 'dhurandhar: the revenge' रिलीज होगी.
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, सौम्या टंडन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी दिखेंगे. फ़िल्म को आदित्य धर ने ही डायरेक्ट किया है.
यह भी पढ़ें: इस हॉलीवुड फ़िल्म के शूट में हुई थी हीरो की मौत
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/17/dhurandar-2-2026-02-17-13-08-20.jpg)
toxic
19 मार्च को साउथ सुपरस्टार यश की 'toxic' रिलीज होगी, जिसमें full action है. 'रॉकिंग स्टार' यश की 'toxic' वैसे भी talk of the town बनी हुई है.
फ़िल्म को गीतु मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं. यश के साथ toxic में कियारा आडवाणी और नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी. बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' की टक्कर 'धुरंधर से होगी.
यह भी पढ़ें: Movies Tragic Accident: फ़िल्म सेट में ब्लंडर, हेलिकॉप्टर हुआ था क्रैश, हीरो के साथ 3 की गई थी जान
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/17/toxic-2026-02-17-13-12-24.jpg)
dacoit: a love story
10 अप्रैल को साउथ की एक्शन-थ्रिलर और रोमांस फ़िल्म 'dacoit: a love story' रिलीज होगी. फ़िल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगे. अनुराग कश्यप और प्रकाश राज भी दिखेंगे.
फ़िल्म को शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है. मृणाल ठाकुर की पाइपलाइन में इस साल 5 से ज्यादा फ़िल्में है.
यह भी पढ़ें: upcoming hollywood releases: एक दिन, 4 बड़े ट्विस्ट, हॉलीवुड रेडी पर क्या आप हैं?
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/17/dacoit-2026-02-17-13-14-02.jpg)
battle of galwan
17 अप्रैल को सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म 'battle of galwan' भी रिलीज़ होने जा रही है. फ़िल्म में सलमान कर्नल का रोल निभाते नजर आएंगे.
'बैटल ऑफ गलवान' अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी फ़िल्म में हैं. स्टोरी 15 जून, 2020 को गलवान क्षेत्र में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई झड़प पर बेस्ड है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/02/17/salman-khana-galwan-2026-02-17-13-15-36.jpg)
यह भी पढ़ें: fraud alert! आपके नाम पर रजिस्टर्ड हैं कितने सिम? ऐसे जानें पूरी डिटेल
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/17/bollywood-upcoming-movies-2026-02-17-13-19-30.jpg)