shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

reels world की पावर बढ़ती जा रही है. ये एक डीजिटल era है जिसमें reels की हाईप सबसे ज्यादा है. इसी के चलते अब paramount से लेकर netflix-disney तक भी इस शॉर्ट वीडियो की दुनिया में एंट्री करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

reels

ब्रो, क्या तुम्हारा भी सारा दिन reels scroll करने में चला जाता है. कभी reels, कभी youtube shorts इन्हीं को आप हर टाइम बस scroll करते रहते हैं. long videos से ज्यादा आपको ये कुछ seconds की वीडियो attract करती हैं.

अब ये point कई apps ने पकड़ लिया है. कई apps ये समझ चुके हैं कि youngsters का इंट्रेस्ट अब शॉर्ट videos की तरफ़ है. इसी के बाद अब सामने आया है कि netflix से लेकर disney तक अपने एप्लीकेशन पर शॉर्ट वीडियो introduce करने की कोशिश कर रहे हैं. 

meta platforms के ceo mark zuckerberg ने अक्टूबर में बताया कि इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक reels annually करीब 50 बिलियन डॉलर की रफ़्तार से कमाई कर रहे हैं. वहीं, google ने reveal किया कि youTube shorts को हर दिन 200 बिलियन से ज्यादा बार देखा जाता है. to be honest अब शॉर्ट वीडियो सिर्फ टाइमपास नहीं, बल्कि multi-billion dollar बिज़नेस बन चुका है.

ये भी पढ़ें: underrated speak no evil: ये movie देखेंगे तो दुनिया dark हो जाएगी! ott पर है अवेलेबल

क्यों बन रहा addiction?

reels देखना अब addiction बनता जा रहा है. लोगों को पता ही नहीं चलता कि वो कितने घंटे रील्स बस scroll ही किए जा रहे हैं. इसकी कुछ वजह है, जिसके चलते ही ये बस first choice बन गई है.

  1. reels का बेस्ट पार्ट है कि ये easy to watch है. ये फोन-जेनेरेशन के लिए बनी हैं.
  2. reels इसीलिए ज्यादा देखी जाती हैं क्योंकि एक ही जैसा कंटेंट नहीं है. ये relatable होती हैं. जैसा कंटेंट आप देखना चाहते हो, जिससे आपकी vibe match होती है, वो ही आपकी स्क्रीन पर आता है.
  3. time consuming नहीं है.
  4. हमारा attention span कम होता जा रहा है. सब जल्दी से चीज़ों को देखना चाहते हैं. उस format पर ये बेस्ट काम करती है.

हॉलीवुड भी कर रहा फॉलो

hollywood की बड़ी entertainment कंपनी paramount ने अब reels की potential को पहचाना है. इसी के बाद अब paramount global ने short-form वीडियो को अपनी product priority बना दिया है.

कंपनी चाहती है कि paramount+ पर जल्द से जल्द 10 लाख शॉर्ट वीडियो एड किए जाएं. paramount global short-form वीडियो में एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है.

business Insider की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी शुरुआत में अपने प्लेटफ़ॉर्म के मौजूदा कंटेंट को ही short-form में बदलकर पेश करने का प्लान बना रही है. हालांकि, paramount user-generated content जोड़ने के ऑप्शन पर भी thought दे रहा है. 

ये भी पढ़ें: is film mein bhoot nahi hai fir bhi darayegi । underrated ep.1

netflix-disney कर रहे प्लानिंग

netflix और peacock ने भी short clips में इंवेस्ट बढ़ाया है.  disney ने अपने revamped espn ऐप में vertical वीडियो फीचर एड कर दिया है. अब वही फ़ीचर disney+ पर भी लाने की प्लानिंग है. साथ ही disney अब ai वीडियो की भी प्लानिंग कर रहा है.

ये भी पढ़ें:indian marriages और black hole के बीच के कौन से अतरंगी connections हैं?

brands का attraction

इन रील्स का attraction इतना हाई है कि अब ब्रांड्स भी इन्हीं के पास आते हैं. जहां brands अब influencer के थ्रू अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर रहे हैं.

इससे न सिर्फ़ ब्रांड बल्कि एप्लीकेशन को भी सीधे फायदा हो रहा है. इसी boost को देखते हुए अब बाकी app भी इस reels power और reel era को समझकर reel world में एंट्री करने की planning कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: screen wale ke liye 'real' wala dard kyu hota hai? #parasocial #neuroscience

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.