sahreen profile imagesahreen

बात indian cinema की उन फिल्मों की जिन्होंने पहले ही हफ्ते में इतनी कमाई की जितनी कमाई कई फिल्में लाइफटाइम में नहीं कर पातीं. यहां है पूरी डिटेल.

all time blockbuster movies

shah rukh khan की 'जवान'-'पठान' हो या सलमान खान की 'टाइगर 3... कुछ फ़िल्मों ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया था, जब एक के बाद एक फ़िल्म ब्लॉकबस्टर हो रही थी. रणबीर कपूर की 'एनिमल' भी इसी साल रिलीज़ हुई थी. 

इन सभी ने अपने first weekend collection से india से लेकर worldwide तक box office का definition ही बदल दिया था.

सबसे पहले srk की फ़िल्मों को लेते हैं. शाहरुख खान की 'जवान' 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुईं और पहले ही दिन फ़िल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

सैक्निल्क रिपोर्ट के मुताबिक के 'जवान' ने सभी भाषाओं में indian box office पर first day 75 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइल्ड 129.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

'जवान' का जलवा 

jawan
Photograph: (imdb)

वहीं first week पर फ़िल्म ने indian box office पर में 389.88 करोड़ और वर्ल्डवाइल्ड 692 करोड़ का बिज़नेस किया था. लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो फ़िल्म ने worldwide 1160 करोड़ और india में 640 करोड़ की कमाई की थी.

इस तरह ये फ़िल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फ़िल्मों में से एक बन गईं. फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नज़र आई थीं और फ़िल्म को atlee kumar ने डायरेक्ट किया था.

'पठान' ने भी किया था जबरदस्त कलेक्शन

pathan
Photograph: (imdb)

किंग खान की 'पठान' ने भी 'जवान' की तरह अपने opening day पर ही बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया था. सैक्निल्क रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' ने अपने opening day पर indian box office पर 57 करोड़ का कलेक्शन किया था. first week तक यानी 8 दिन में 364.15 करोड़ की कमाई की थी.

वहीं लाइफटाइम worldwide box office पर 1,055 करोड़ और indian box office पर 657 करोड़ का बिज़नेस किया. फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नज़र आए थे.  

ये भी पढ़ें: fauda के एक्टर्स से pm मोदी ने की मुलाकात, इस शो को लेकर हो चुके हैं इतने सारे हंगामे

यश की 'kgf chapter 2' all time blockbuster

kgf 2 img
Photograph: (imdb)

साउथ सुपरस्टार यश की 'kgf chapter 2' ने अपने opening day पर शानदार कमाई थी और all time blockbuster साबित हुई. सैक्निल्क रिपोर्ट के मुताबिक फ़िल्म ने first day ही 134.5 करोड़ का कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर किया और first week तक फ़िल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 609.7 करोड़ का बिज़नेस कर लिया था.

वहीं kgf chapter की लाइफटाइम कमाई की बात करें तो फ़िल्म ने worldwide 1250 करोड़ की कमाई और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर  859.7 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी. 

ये भी पढ़ें: within 48 hrs flight cancellation par full refund | canadian pm carney in india | deedee news ep.13

रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने हिलाया था बॉक्स ऑफिस 

animal
Photograph: (imdb)

रणबीर कपूर की फ़िल्म 'एनिमल' ने जबरदस्त ओपनिंग के साथ first day 63.8 करोड़ का कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर किया. वहीं first week तक फ़िल्म 337.58 करोड़ का बिज़नेस इंडिया में कर चुकी थी.

फ़िल्म ने वर्ल्डवाइल्ड टोटल 915 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी और इंडिया में 660 करोड़ का कलेक्शन किया था. फ़िल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर लीड रोल में नज़र आए थे. 'एनिमल' को sandeep reddy vanga ने डायरेक्ट की थी. 

ये भी पढ़ें: केजरीवाल-सिसोदिया बरी, पाक-अफ़गान युद्ध और फ़्लाइट रिफ़ंड के नए नियम, 27 फरवरी की top news

सलमान खान की 'टाइगर 3' ने कितना बिज़नेस किया? 

tiger 3
Photograph: (imdb)

अब बात सलमान खान की फ़िल्म 'टाइगर 3' की करते हैं. सैक्निल्क के मुताबिक 'टाइगर 3' ने लाइफटाइम वर्ल्ड वाइल्ड बॉक्स ऑफिस पर 464 करोड़ का कलेक्शन किया था.

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी फ़िल्म ने 339.5 करोड़ का बिज़नेस किया था. अपने ऑपनिंग डे पर 44.5 करोड़ की कमाई की थी और first week तक फ़िल्म 187.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी. फ़िल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में नज़र आई थीं. 

ये भी पढ़ें: taliban vs pakistan open war | us-iran conflict | world news sattire | zinternational ep.10

sahreen profile imagesahreen
सहरीन ने 10+2 तक आर्ट्स साइड से पढ़ाई की. शुरुआत से ख़बरें देखना और पढ़ना पसंद था. वक्त के साथ यह पसंद और बढ़ी तो ग्रेजुएशन भी इसी फील्ड में (बैचलर्स जर्नलिजम एंड मास कम्युनिकेशन) किया. मीडिया को और अच्छे से जानने और समझने और खुद को इसी फील्ड के लिए तैयार करने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया से PG Diplom in TV Journalism किया. इसी दौरान एबीपी न्यूज़ में मौका मिला तो वहां काम शुरू किया. इसी सफर को जारी रखते हुए TV9 भारतवर्ष में 2 साल बतौर sub-editor 2 साल हिंदी वेबसाइट पर काम किया. zingabad में सहरीन अपने मन की लिखने-पढ़ने और एक्सप्लोर करने के सपने को पूरा कर रही हैं.