team zingabad profile imageteam zingabad

दिल्ली से लेकर काबुल तक आज बड़ी हलचल है. केजरीवाल और सिसोदिया को कोर्ट से जीत मिली है, तो वहीं सरहद पार पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच छिड़ गया है ओपन वॉर. साथ ही, फ्लाइट कैंसिल करने पर फुल रिफंड का नया नियम जान लीजिए.

arvind kejriwal-manish sisodia

27 फरवरी के detailed news bulletin में देखें देश और दुनिया की बड़ी खबरें

  • arvind kejriwal, manish sisodia को excise policy case में क्लीन चिट मिली, मीडिया से बात करते समय हुए इमोशनल. 
  • तमिलनाडु के 3 बार सीएम रहे o panneerselvam ने dmk join की, current cm mk stalin भी रहे मौजूद. 
  • rajasthan में 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से डेथ, स्कूल में खेलते हुए गिरी. 
  • अफगानिस्तान के अटैक के बाद पाकिस्तान ने ओपन वॉर डिक्लेयर की, रशिया-इरान ने डिप्लोमैटिक तरीकों से वॉर खत्म करने को कहा.
  • 48 hours के अंदर फ्लाइट कैंसिल करने पर मिलेगा फुल रिफंड, फ्री में name change भी कर सकेंगे.   

national: 

  • Liquor scam केस में दिल्ली की court ने former chief minister अरविंद केजरीवाल और deputy cm मनीष सिसोदिया को clean chit दे दी है. उन्हें cbi केस में बरी कर दिया गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने friday को कहा कि दोनों के अगेंस्ट allegations prove नहीं हुए हैं. इस केस में cbi ने टोटल 23 लोगों के ख़िलाफ़ चार्जशीट फाइल की थी. कोर्ट ने सभी के अगेंस्ट आरोप तय करने से मना कर दिया और सभी को क्लीन चिट दे दी है. कोर्ट के बाहर केजरीवाल ने मीडिया से बात की. इस बीच वो इमोशनल भी हुए. इसे लेकर cbi ने कहा है कि investigation के कई aspects को या तो ignore किया गया या उनको सही तरीके से analyse नहीं किया गया. ट्रायल कोर्ट के अगेंस्ट वो तुरंत हाईकोर्ट में अपील करेंगे.

  • तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन्स के पहले आज यानी 27 february को तमिलनाडु के फॉर्मर सीएम o. panneerselvam ने dmk join कर ली है. पन्नीरसेल्वम तीन बार तमिलनाडु के सीएम रह चुके हैं और वो काफी टाइम तक aiadmk के नेता रहे हैं, लेकिन 2022 में उन्हें और उनके सपोटर्स को पार्टी से निकाल दिया गया था. 
    आज सुबह चेन्नई में dmk ऑफिस anna arivalayam में उन्होंने dmk की मेंबरशिप ली. इस दौरान तमिलनाडु के सीएम m. k. stalin भी वहां मौजूद रहे. 
  • canadian pm mark carney आज इंडिया आने वाले हैं. एक्सपर्ट्स इसे एक बेहद important trip बता रहे हैं. क्योंकि इससे इंडिया और canada के रिलेशन्स बेहतर होने के chances हैं. carney की इंडिया में ये पहली ऑफिशियल विजिट है.
  • 8 नए चीते अफ्रीका के botswana से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क  में saturday को पहुंचने वाले हैं. इनमें 6 फीमेल और 2 मेल चीते हैं. इन्हें इंडियन एयरफोर्स के प्लेन में gwalior लाया जाएगा. फिर iaf के हेलीकॉप्टर्स में ही कूनो नेशनल पार्क लेकर जाएंगे. पार्क में उनके लिए पहले से enclosures तैयार किए गए हैं जहां लगभग 1 महीने के लिए उन्हें quarantine किया जाएगा. इससे पहले नामीबिया और साउथ अफ़्रीका से भी चीते इंडिया लाए जा चुके हैं. इस थर्ड बैच के साथ इंडिया में चीतों का नंबर 46 तक हो जाएगा.
  • friday को प्रेजीडेंट द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से light combat helicopter प्रचंड में उड़ान भरी. हेलिकॉप्टर प्रचंड में वो as a को-पायलट उड़ान भरने वाली country की पहली president हैं. ग्रुप कैप्टन एन. एस. बहुआ इसके पायलट थे. प्रेजीडेंट मुर्मू इससे पहले फाइटर जेट सुखोई और राफेल में भी उड़ान भर चुकी हैं. ऐसा करने वाली भी वो कंट्री की पहली प्रेजीडेंट रहीं.
  • आज दोपहर कोलकाता में earthquake आया. according to national center for seismology, रिक्टर स्केल पर इस earthquake का magnitude 5.5 रिकॉर्ड किया गया. although इसका एपीसेंटर बांग्लादेश में था. इसमें अभी किसी तरह के नुकसान की information नहीं है.
  • राजस्थान के नागौर के प्राइवेट स्कूल में 9 साल की student की हार्ट अटैक से death हो गई. वो उस समय स्कूल के ग्राउंड में खेल रही थी. खेलते-खेलते अचानक वो गिर पड़ी. इसके बाद स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर्स ने उसे डेड डिक्लेयर कर दिया. बच्ची स्कूल में 5th क्लास में पढ़ती थी. इस unfortunate incident का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये इंसीडेंट 23 february को हुआ था. बच्ची के बड़े भाई की डेथ भी लगभग 4 महीने पहले इसी तरह हार्ट अटैक से हुई थी. 

international: 

अफगानिस्तान ने thursday late night पाकिस्तान पर attack कर दिया. जिसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अगेंस्ट ओपन वॉर डिक्लेयर कर दी है. according to the tolo news, तालिबान के spokesperson जबीहुल्ला मुजाहिद ने क्लेम किया कि इस अटैक में 55 पाकिस्तानी soldiers मारे गए हैं. 
अफगान मीडिया रिपोर्ट्स में भी इसी तरह के क्लेम्स किए गए हैं.

इनमें कहा गया कि तालिबानी फाइटर्स ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है. ये अटैक 22 february को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के retaliation में किया गया है. 

on the other hand, pakistani media कह रही है कि जवाबी कार्रवाई करते हुए pak govt ने ऑपरेशन 'गजब लिल हक' शुरू किया है. pakistan के defence minister ख्वाजा आसिफ ने अब अफगानिस्तान के अगेंस्ट open war declare कर दिया है. along with that, pakistan claims कि अब तक 133 अफगान तालिबान fighters मारे जा चुके हैं and more than 200 are injured.

Youth: 

  • jnu के स्टूडेंट्स ने thursday को वीसी के casteist remark को लेकर प्रोटेस्ट मार्च निकाला. according to delhi police,  इसके बाद 14 students को अरेस्ट किया गया है. ये प्रोटेस्ट कैंपस में ugc regulation लागू करने की डिमांड के साथ ही बढ़ती फीस और एजुकेशन पॉलिसीज के अगेंस्ट था. इसी के साथ स्टूडेंट्स वीसी के रेजिग्नेशन की डिमांड भी कर रहे थे. स्टूडेंट यूनियन्स का allegation है कि दिल्ली पुलिस और यूनिवर्सिटी के वीसी ने मिलकर students के against unnecessary action लिया और पूरे मामले को unnecessarily बढ़ा दिया. स्टूडेंट लीडर्स का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी उकसावे के instigate किया है. on the other hand, पुलिस का कहना है कि protestors ने पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया, इसलिए एक्शन लिया गया. 
  • on thursday, philippines के मनीला में thousands of gen z, students और social workers ने प्रोटेस्ट किया. ये सभी करप्शन के allegations लगाते हुए प्रेजीडेंट bongbong marcos junior के रेजिग्नेशन की डिमांड कर रहे थे. ये प्रोटेस्ट 40 साल पहले हुए पीपल्स पावर रिवोल्यूशन की एनिवर्सरी पर हो रहा था. 
  • delhi university का डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ऑफिस सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के लिए 20 मार्च को जॉब मेला, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव ऑर्गेनाइज कर रहा है.  डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इसमें participate करने के लिए कई companies और organisations को invite किया गया है. रिकूटर्स official लिंक पर till 15th march registration कर सकते हैं. 

sports: 

  • क्रिकेटर रिंकू सिंह के फादर खानचंद सिंह नहीं रहे. friday morning around 4.30 am, उनकी डेथ हुई. वो 60 साल के थे और उन्हें 4th stage liver cancer था.
  • कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.
  • इससे पहले, पिता की तबीयत खराब होने की वजह से रिंकू सिंह tuesday को टी20 वर्ल्ड कप का प्रैक्टिस सेशन छोड़कर नोएडा आ गए थे.  although, 25 february को रिंकू इंडियन क्रिकेट टीम में जुड़ने के लिए चेन्नई लौट गए थे. 26 february को चेन्नई में जिम्बाब्वे के against खेले गए सुपर-8 के मैच में वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. वो as a substitute ground पर फील्डिंग कर रहे थे. 

utility:

  • uidai ने google के साथ एक important partnership की है, जिसके under अब देशभर के 60,000 से ज्यादा आधार सेंटर Google Maps पर visible होंगे. ministry of electronics and it ने thursday 26 feb को इस deal को announce किया. इस initiative का main purpose आम लोगों के लिए nearest verified Aadhaar center को आसानी से locate करना है. अब users को किसी भी aadhaar-related service के लिए फिर चाहे वो adult या child enrolment हो, या फिर address और mobile number update…अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा. google maps पर सिर्फ location ही नहीं, बल्कि और भी useful details मिलेंगी जैसे operating hours, parking availability, divyang-friendly infrastructure की information.ministry के according ये facility आने वाले कुछ महीनों में live होने की उम्मीद है. aadhaar seva kendras के साथ ही सभी authorized centers इस system में शामिल होंगे. यह कदम digital accessibility की दिशा में एक बड़ा step है, जिससे करोड़ों indians को अपनी aadhaar services access करना काफी आसान हो जाएगा.
  • dgca ने airline ticket refund के rules में कुछ changes किए हैं. अब passengers को ticket book करने के 48 hrs के अंदर बिना किसी extra charge के ticket cancel या change करने की सुविधा मिलेगी, जिसे look in option कहा गया है…but नई flight का normal fare देना होगा. इसके अलावा, अगर ticket airline की website से book की गई हो और नाम में कोई गलती हो, तो 24 घंटे के अंदर name correction भी free में होगा...travel agent या portal से booking करने पर भी refund की पूरी ज़िम्मेदारी airline की होगी, agent की नहीं, और refund 14 working days में देना compulsory होगा. लेकिन यह 48-hour की facility उन tickets पर लागू होगी जिसमें domestic flight की departure date 7 और international flight की कम से कम 15 दिन हो.
  • central govt ने 'सिम बाइंडिंग' के rules को लागू करने की 28 february की डेडलाइन को बढ़ाने से मना कर दिया है. Sim binding का सबसे बड़ा फायदा ये है कि कोई भी हैकर या ठग आपके नंबर का यूज किसी दूसरे डिवाइस पर बैठकर नहीं कर पाएगा. according to the new rules, मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे. कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा. govt claims कि इससे साइबर फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी. 
  • कल यानी 28 february से बैंक्स 5 दिन के लिए बंद रहेंगे. कल 4th saturday है. इसके बाद 1 मार्च को sunday है. इसके बाद 2 मार्च से होली की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. ऐसे में अगर आप बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो 5 दिन बाद ही प्लान करिएगा. 

cinema:

kerala high court ने ‘द kerala स्टोरी 2’ की रिलीज पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर उठे सवालों के बाद cbfc को दोबारा फिल्म का रिव्यू करने का ऑर्डर दिया है.

फिल्म friday यानी 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी. कुछ लोगों ने कोर्ट में कहा कि फिल्म का नाम और कहानी केरल की छवि खराब कर सकती है.

पेटिशनर्स का कहना है, फिल्म में जबरन धर्म परिवर्तन और terrorism जैसे issues दिखाए गए हैं. इससे पूरे kerala के बारे में गलत message जा सकता है और लोगों की भावनाएं भड़क सकती हैं. 

business: 

गोल्ड और सिल्वर मार्केट में आज तेज़ी रही. 27 फरवरी को 10 ग्राम गोल्ड की वैल्यू 1 लाख 59 हजार रुपए है. वहीं अब 1 किलो सिल्वर 2 लाख 61 हजार रुपए में मिलेगी. 
बात स्टॉक मार्केट की करें, तो शेयर मार्केट में आज गिरावट रही. NIFTY 1.25% गिरावट के साथ 25,178 पर और sensex 1.17% गिरावट के साथ 81,287 पर बंद हुआ. 
आज nifty 50 में hcl tech, trent, infosys aur apollo healthcare टॉप गेनर्स रहे. 
वहीं, sun pharma, bharti airtel, hdfc life, m&m aur dr reddys labs आज के टॉप लूजर्स हैं.

गोल्ड- 1.59 लाख रुपए/ 10 ग्रा.
सिल्वर- 2.61 लाख रुपए/ किग्रा.
sensex- 81,287
nifty- 25,178

anniversary: 

आज 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद की डेथ एनिवर्सरी है. आज ही के दिन इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ हुए encounter में वो शहीद हुए थे. उन्होंने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार ली थी क्योंकि वो ब्रिटिशर्स की गोली से मरना नहीं चाहते थे.

भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और चंद्रशेखर आज़ाद hindustan republican association यानी hra का हिस्सा थे. चंद्रशेखर आज़ाद rules, regulations को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट थे. दूसरी तरफ राजगुरु और बाकी लड़कों को जब भी पैसा मिलता, वो चार्ली चैपलिन और ग्रेटा गार्बो की फिल्में देखने चले जाते.

ऐसी ही एक शाम ये लोग फिल्म देखकर लौटे. नशे में थे. इसी नशे में राजगुरु ने hra के party office में एक नहाती हुई लड़की का कैलेंडर चिपका दिया. aazad thought this was way out of line. उन्होंने वो कैलेंडर फाड़कर फेंक दिया. राजगुरु को ये पता चला. he went to chandrashekhar azad. पूछा कि ये कैलेंडर आपने फाड़ा? आज़ाद ने हामी भरी.

राजगुरु का अगला सवाल था कि क्या आप हर खूबसूरत चीज़ को फाड़ देंगे. चंद्रशेखर आज़ाद ने उसी गुस्से में reply किया कि हां, फाड़ दूंगा. तुम लोग क्रांति की बात करते हो और फिर ये सब करते हो. राजगुरु ने innocently पूछा कि आप आज़ादी की कल्पना कर के खूबसूरत चीज़ों से नफ़रत करते हो. क्या आज़ादी हसीन नहीं होगी? आज़ादी जब आएगी तब बहुत सुंदर होगी.