shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari

ड्राफ़्ट Income-tax Rules 2026 के तहत बड़े credit card payments रिपोर्ट होंगे. क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने के लिए अब PAN mandatory होगा. 1 अप्रैल से ये नियम लागू हो सकते हैं.

credit card

ब्रो क्या आप भी full-on shopaholic mode में रहते हो और credit card swipe करना आपका नेचर बन चुका है. तो ये Information आपके लिए है. Income Tax Department ने Draft Income-tax Rules 2026 सामने रखे हैं.

अगर इनको final green signal मिल गया, तो 1 अप्रैल 2026 से ये पुराने 1962 वाले rules को replace कर सकते हैं. इस ड्राफ़्ट में क्रेडिट कार्ड पर खास ध्यान दिया गया है.

इसमें क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ ऐसे प्वाइंट्स हैं जो सीधे आपके wallet और spending vibe को affect करेंगे.

1- high value credit cards bills

इस ड्राफ़्ट के according अगर आपने साल भर में 1 लाख या उससे ज्यादा कैश में क्रेडिट कार्ड बिल भरा तो ये report होगा. अगर 10 लाख या उससे ज्यादा non-cash mode (UPI, online transfer, etc.) से भरा तो वो भी report होगा.

मतलब बड़े transactions अब low-key नहीं रहेंगे. Transparency level काफ़ी हाई रहेगा. 

valentine's day पर 5 पॉकेट friendly गिफ़्ट ideas, सेट करेंगे love की next level vibe

2- Credit Card Statement वैल्यू हाई

क्रेडिट कार्ड Statement अब एड्रेस प्रूफ की तरह इस्तेमाल होंगे. अब PAN कार्ड बनवाते समय 3 महीने तक पुराना credit card स्टेटमेंट address proof के तौर पर यूज़ कर सकते हो.

मॉडर्न डेटिंग का टॉक्सिक ट्रैप, क्या है कभी न खत्म होने वाला situationship loop?

3- Credit Card से Tax Payment

अब tax भरने के लिए सिर्फ debit card या net banking पर dependent रहने की ज़रूरत नहीं है.  अब क्रेडिट कार्ड से भी tax pay कर सकते हो.

4- Company Credit Card यूज़ कर रहे हो?

अगर employer यानी आपकी कंपनी ने आपको company credit card दिया है. आप personal expenses भी उसी कंपनी क्रेडिट कार्ड से कर रहे हो… और company वो amount pay कर रही है. तो ध्यान दो वो benefit अब taxable perk माना जाएगा.

लेकिन, इसमें एक प्वाइंट ये है कि अगर खर्च 100% official work के लिए है और आपके पास इसका रिकॉर्ड है तो फिर आपको टैक्स की कोई टेंशन नहीं है.

क्या single लोग होते हैं sad people? डेटा क्या कहता है?

5- Credit Card Apply करना है? 

ड्राफ़्ट में क्रेडिट कार्ड apply करने को लेकर भी information दी गई है. ड्राफ़्ट के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने के लिए PAN कार्ड देना mandatory होगा. मतलब बिना पैन के कार्ड नहीं बन पाएगा.

bangladesh की politics में यू-टर्न लाने वाले तारिक रहमान की वाइफ़ की हो रहीं ख़ूब बातें, जानें क्यों

shaina parveen ansari profile imageshaina parveen ansari
शाइना परवीन अंसारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं. लेकिन बचपन से दिल्ली में ही रहीं. pg तक की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई. शाइना को journalism में काम करते हुए 3 साल हो चुके हैं. जामिया से ही मास मीडिया करने के दौरान ही इंटरनशिप और यूट्यूब चैनल में काम किया. जहां एंकरिंग , रिपोर्टिंग, वॉइस ओवर सीखा. उसके बाद पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म के दौरान कुछ समय भारत 24 के संग गुजारा. जिसके बाद the quint डिजिटल मीडिया के संग काम करने का मौका मिला. फिर न्यूज़ 18 के साथ जुड़ गई. जिसके बाद टीवी9 के साथ बतौर सब एडिटर काम किया. फिलहाल, zingabaad के साथ vibe match हो गई है.