mubarak profile imagemubarak

edwin lutyens का नाम आर्किटेक्चर की दुनिया के दिग्गजों में आता है. इनका नाम राजधानी दिल्ली की कई मशहूर इमारतों के साथ जुड़ा हुआ है. आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताएंगे कि ये क्यों controversy का शिकार हुए.

edwin lutyens

राष्ट्रपति भवन में c rajagopalachari की प्रतिमा स्थापित की गई. वो इंडिया के पहले और इकलौते ऐसे गवर्नर-जनरल हैं, जिनकी प्रतिमा स्थापित की गई, लेकिन ख़बर ये नहीं है. ख़बर ये है कि उनकी प्रतिमा किसी और की प्रतिमा हटाकर लगाई गई.

सी राजगोपालाचारी के लिए edwin lutyens को जगह बनानी पड़ी और ऐसा होते ही कंट्रोवर्सी का बाज़ार गर्म हो गया. अब इसके पक्ष-विपक्ष की पॉलिटिक्स में हम नहीं जाएंगे, लेकिन ये ज़रूर बताएंगे कि अंग्रेज़ी नाम वाला ये व्यक्ति कौन था, जिसका bust भारत की सबसे अहम इमारत में बरसों से लगा हुआ था.

दिल्ली की famous buildings से जुड़ा है नाम

आर्किटेक्चर की दुनिया के इस दिग्गज का नाम भारत की राजधानी दिल्ली की कई मशहूर इमारतों के साथ जुड़ा हुआ है. इनका जन्म 29 मार्च 1869 को लंदन में हुआ था. इनका पूरा नाम edwin landseer lutyens था.

एडविन बचपन से ही buildings के लिए obsessed थे, जहां भी वक्त मिलता, कागज़ मिलता, sketch करना शुरू कर देते. चाहे restaurant का menu हो या टेबलक्लॉथ. एडविन की पढ़ाई royal college of Art, london में हुई. 1887 में एक architect firm में apprentice बने और training ली, लेकिन जल्द ही ख़ुद की practice शुरू की. 

शुरुआती सालों में उन्होंने surrey की लोकल बिल्डिंग्स को स्टडी किया और फिर वहीं पर एक घर डिज़ाइन किया. ये उनकी बनाई पहली इमारत थी. इसने उनकी reputaion बना दी. इसमें उनकी unique design language साफ़ दिखाई देती थी. आने वाले सालों में उनका काम और classical बनता गया.

उन्हें अमीर clients मिलने लगे, जो उनके grand designs को afford कर सकते थे. उन्होंने कई english country houses design किए. जैसे norfolk में overstrand hall, फ़्रांस में le bois des moutiers, davon में castle drogo वग़ैरह. 1903 में amesbury prep school की main building design की. इसी बीच hampshire का marsh court भी बनाया. chalk से बनी building. 

ये भी पढ़ें: stop doubting yourself: it's just a mental glitch!

chief architect बनाया गया

world war one खत्म होने से ज़रा पहले एडविन को imperial war graves commission में chief architect बनाया गया. यहां उन्होंने वो काम किया, जिसमें वो truly exceptional थे. war memorials बनाना. एडविन ने एक unique style develop किया.

ऐसा design बनाना, जिस पर किसी भी धर्म की छाया न हो, जो सिर्फ़ बलिदान याद दिलाए. उनकी बनाई इमारतों में सबसे famous है london के whitehall में मौजूद cenotaph यानी युद्ध स्मारक. कमाल की बात ये कि इस world famous स्मारक का डिज़ाइन बनाने में उन्हें सिर्फ़ 6 घंटे लगे थे.

पहले इसे टेंपरेरी होना था, लेकिन ये इतना powerful बन गया कि permanent कर दिया गया. आज भी वो खड़ा है. britain का सबसे important war memorial. इसके बाद montreal, toronto, hamilton, victoria, vancouver- सभी जगह cenotaph-based designs बनाए गए.

leicester में victoria park में memorial, dublin में war memorial Gardens, tower hill memorial. सब एडविन के बनाए हुए हैं. france में somme की भयानक लड़ाई में मारे गए soldiers के लिए उन्होंने thiepval बनाया. ये शायद उनका सबसे grand war memorial है.

ये भी पढ़ें: google maps ki blue line se samjhiye god ki philosophy | gps | divine navigation | sara akash ep.2

india: lutyens की सबसे बड़ी legacy

1911 में british empire ने colonial india की capital को calcutta से delhi शिफ्ट करने का एक बड़ा फैसला लिया. ज़ाहिर है एक शहर को फिर से बसाने की नौबत आई. एक ऐसी राजधानी जो british empire की power को दिखाए और इसके लिए चाहिए था एक exceptional architect.

1912 में edwin lutyens को इस massive project को plan करने के लिए select किया गया. साथ में दिया गया sir herbert baker को और फिर शुरू हुई एक 20 साल की journey, जिसने histoy बदल दी. lutyens delhi नाम की एक नई जगह अस्तित्व में आई. 

raisina hill की चोटी पर राष्ट्रपति भवन खड़ा है. originally ये viceroy का घर था. 340 कमरे, 330 acres का area, private garden. ये सब खुद lutyens ने design किया. ये सिर्फ एक building नहीं थी, ये था एक statement. british empire के power का statement, लेकिन lutyens ने यहां कुछ unique किया.

उन्होंने अपना खुद का new order of classical architecture invent किया, जिसे delhi order कहा जाता है. यह indian architecture से inspired था, लेकिन classical european elements के साथ fused.

india Gate: war memorial का भारतीय रूप

लुटियंस का एक और मुजस्समा है इंडिया गेट. 1921 में इसकी नींव रखी गई और 1931 में पूरा हुआ. india Gate सिर्फ एक memorial नहीं, एक national symbol है. Unity और identity का. इसके अलावा भी लुटियंस ने बहुत कुछ बनाया.

राष्ट्रपति भवन estate में चार बंगले design किए. baroda house, bikaner house, hyderabad house, patiala house, ये सब lutyens के designs थे. राजपथ, जहां republic day parade होती है. उसे भी lutyens ने plan किया. north block, south block - जहां से india का administration चलता है.  lutyens और उनके साथी baker का काम है.

आज lutyens delhi सिर्फ geographical area नहीं है, ये एक concept है. चौड़ी सड़कें, पेड़ों से घिरी गलियां, gorgeous bungalows with spacious gardens, सफेद दीवारों वाली buildings, pillar लगे हुए बरामदे. इस area में रहना prestige का symbol माना जाता है. india के सबसे powerful लोग यहां रहते हैं.

इनमें politicians, bureaucrats, diplomats शामिल हैं. lutyens का india के साथ relationship complex था. एक तरफ उन्होंने indian architecture को गहराई से study किया, use किया, honour किया. दूसरी तरफ, उनके personal views problematic थे. वो मानते थे कि indian sub-continent के लोग europeans से less civilised and less intelligent थे. 

ये भी पढ़ें: 8th class mein 'judiciary mein corruption' padhaya jaayega | deedee news ep.11 | 24.02.26

indian architecture की beauty को समझता

irony ये है कि जिस indian style को वो hardly architecture कहते थे. उसी से inspire होकर उन्होंने अपनी सबसे शानदार इमारतें बनाईं. delhi order में buddhist domes भी हैं. mughal elements भी हैं. hindu आकृतियां भी हैं. ये contradiction edwin lutyens का था. एक architect जो indian architecture की beauty को समझता था, उसे अपने काम में incorporate भी करता था, लेकिन फिर भी उसे verbally dismiss कर देता था.

बहरहाल, 1 जनवरी 1944 को london में अपने देहांत से पहले तक लुटियंस ने भरपूर काम किया. ऐसा काम जो सारी दुनिया में बिखरा पड़ा है. edwin lutyens एक complex figure थे. brilliant architect, problematic views वाला इंसान, colonial project का instrument, लेकिन साथ ही creator of enduring beauty, उनकी बनाई buildings आज भी functional हैं, सुंदर हैं, iconic हैं. क्या हम उन्हें celebrate करें? क्या हम उन्हें criticize करें? ये अब आप डिसाइड कीजिए.

ये भी पढ़ें: japanese baby monkey punch | trump iran airstrike confusion | zinternational ep.8

mubarak profile imagemubarak
mubarak. code name professor. class lenge ya heist conduct karenge, ye totally mood par depend karta hai. multiple cheezen multiple tareeqe se karne mein siddhast. ship ka woh captain, jo zarurat padne par steering wheel bhi sambhal lega aur boiler room mein koyla bhi jhonkega. aamuman khushmizaj, basharte ki aap deadline na miss kar rahe hon. cinema naam ki pretbadha se grast aadmi. agar “bleed bollywood” term ka koi maanavikaran mumkin hota, to yahi aadmi banta.