ashesh gaurav dubey profile imageashesh gaurav dubey

अगर आप एक लाख से कम कीमत में बाइक खरीदना चाहते हैं तो यहां आपके लिए कम बजट वाली बेहतरीन बाइक की लिस्ट दी गई हैं, जिसमें बाइक की माइलेज और लुक सभी की जानकारी मिलेगी.

BIKES UNDER 1 LAKH

18 साल की उम्र हुई नहीं कि लड़के घर वालों के सामने एक डिमांड रख देते हैं. कोई कहता है पापा बाइक दिला दो, कोई अपनी मम्मी से सिफ़ारिश लगाता है कि please कुछ जुगाड़ लगाकर पापा से बाइक दिला दो. बाइक लेने के लिए अगर पापा- मम्मी मान गए तो इसके बाद कुछ सवाल आ जाते हैं, कौन सी बाइक लें? mileage कैसा होगा? look कैसा होगा?

मतलब बहुत सारे सवाल. चलिए आज हम आपकी मदद करते हैं कि अगर आप बाइक लेने जा रहे हैं तो किन चीज़ों का ख्याल रखें. इसके साथ ही आपके लिए बजट बाइक की लिस्ट भी बताते हैं, जिससे कि आपको सारे सवालों के जवाब मिल जाए. 

सबसे पहले ये जान लीजिए कि अगर आप बाइक लेने जा रहे हैं तो उसकी ज़रूरत समझिए, जैसे कि आपको हर दिन कितना ट्रैवल करना है. आपका मंथली एक्सपेंस पेट्रोल के लिए कितना है.

देखिए लुक के साथ-साथ फीचर्स और बाइक के Specifications और Mileage भी बहुत मायने रखते हैं. अगर बाइक का लुक अच्छा है, लेकिन पेट्रोल काफी ज्यादा consume हो रहा है तो आपके लिए बहुत बड़ी problem हो सकती है.

इसके अलावा बाइक की maintenance cost भी बढ़ती जा रही है. क्योंकि पार्ट्स के दाम बढ़ रहे हैं, कुल मिलाकर आपको सिर्फ बाइक लेते वक्त क़ीमत और लुक नहीं बल्कि, after cost भी देखना होगा तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि 1 लाख रुपए से कम कीमत में कौन-कौन सी बाइक मार्केट में हैं.

टीवीएस राइडर 125

TVS Rider 125

tvs ने apache से इंडिया के मार्केट में जो पकड़ बनाई थी, वो आज भी है. अब कंपनी की ओर से नए-नए Experiments किए जा रहे हैं और अच्छे-अच्छे मॉडल बाज़ार में पेश किए जा रहे हैं. उन्ही में से एक है टीवीएस राइडर 125 है. लुक के लिहाज़ से ये बाइक काफ़ी अच्छी है. 125 cc engine वाली इस बाइक में एक दिक्कत ये है कि माइलेज काफी कम क्लेम किया गया है.

एक लीटर पेट्रोल में 56 kilometers के रनिंग का क्लेम किया गया है. हालांकि, लुक के लिहाज से कीमत ठीक है. बाइक की कीमत की बात करें तो ex show room कीमत 84 हजार से शुरु होती है. इसके अलावा रोड टैक्स और इंश्योरेंस के चार्जेस अलग से देने होते हैं, जो कि हर शहर के हिसाब से अलग है. 

valentine's day पर 5 पॉकेट friendly गिफ़्ट ideas, सेट करेंगे love की next level vibe

क्या single लोग होते हैं sad people? डेटा क्या कहता है?

बजाज पल्सर 125

Bajaj Pulsar 125

ये बाइक जब से लॉन्च हुई है, तभी से youngsters की फ़ेवरेट बनी हुई है. लोग इसके muscular look और great voice के दीवाने हैं. ये बाइक 124.4 सीसी इंजन के साथ आती है और इस वक्त बाजार में इसके 5 वेरिएंट मौजूद हैं. 50 kmpl माइलेज का दावा किया जाता है, जो कि इंजन के लिहाज़ से ठीक है. इस बाइक की एक्स शो रूम प्राइज़ 85 हज़ार रुपए से शुरु होती है. इसके अलावा रोड टैक्स और इंश्योरेंस के Charges अलग से देने होते हैं, जो कि हर शहर के हिसाब से अलग हैं. 

हीरो एक्सट्रीम 125R

Hero Xtreme 125R

हीरो जब से होंडा से अलग होकर बाइक बना रही है, तब से मार्केट में थोड़ा पकड़ कम तो ज़रूर हुई है, लेकिन कंपनी ने अपनी पहचान को थोड़ा बदलने की भी कोशिश की है. कंपनी अब परफ़ॉर्मेंस के साथ-साथ लुक पर भी फ़ोकस कर रही है. इस बाइक के चार वेरिएंट मार्केट में मौजूद हैं, सभी में थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं.

अगर बेस मॉडल को भी सेलेक्ट किया जाए तो बाइक काफी अच्छी है. माइलेज के हिसाब से ये बाइक काफी अच्छी है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में 66 kilometers तक चल सकती है. बाइक की कीमत की बात करें तो एक्स शो रूम क़ीमत 90 हज़ार रुपए से शुरु होती है. इसके अलावा रोड टैक्स और इंश्योरेंस के Charges अलग से देने होते हैं, जो कि हर शहर के हिसाब से अलग है.

बजाज पल्सर NS125

Bajaj Pulsar NS125

ये पल्सर 125 की upgraded version है. इस बाइक के लुक को और भी बेहतर बनाया गया है. कह सकते हैं कि बजाज कंपनी ने इस बाइक के लुक को लेकर काफी मेहनत की है, जो कि देख कर समझ में आता है. बाइक का लुक काफी muscular है और थोड़ा sporty look आपकी निगाहों में बैठ जाएगा. इस बाइक के 3 variants इस वक्त मौजूद है.

अगर इसकी performance की बात करें तो रोड पर काफी अच्छा है और माइलेज थोड़ा mark करने वाला है. कंपनी इस बाइक को लेकर दावा करती है कि एक लीटर पेट्रोल में 45 किलोमीटर माइलेज देती हैं. इस बाइक की एक्स शो रूम कीमत 92 हज़ार रुपए से शुरु होती है. इसके अलावा road tax और Insurance charges अलग से देने होते हैं, जो कि हर शहर के हिसाब से अलग है. 

when love hurts... इस valentine सिर्फ red roses नहीं, red flags को भी पहचानो

goodbye 9-to-5! hello zindagi! hello zingabad! | sampadakiya ep.1

ashesh gaurav dubey profile imageashesh gaurav dubey
14 saal se journalism ke battlefield me active, ashesh gaurav dubey sirf khabrein nahi likhte,woh unhe decode karte hain. digital ho ya tv, studio ki roshni se lekar crime scene ki khamoshi tak, inka focus seedha wahaan hota hai jahan story sirf headline nahi, system ka x-ray hoti hai. Ye un sawaalon ko uthate hain jinke jawab aksar file ke neeche daba diye jaate hain. gen-z vibe ke saath old-school reporting ka combo, jahan narrative tight hota hai aur angle hatke.