vipin kirad profile imagevipin kirad

india vs pakistan मैच करवाने के लिए क्यों icc से लेकर ऑर्गनाइज़र्स तक, सभी अड़े रहते हैं. भले ही बॉयकॉट की कितनी भी बात हो लेकिन मैच ज़रूर होता है. इसकी वजह क्या है?

india vs pak

इंडिया और पाकिस्तान के बीच ICC मेन्स T20 वर्ल्डकप में एक और ऐसा मैच खेला गया. जिसे अब rivalry न कहने के लिए perfect example माना जा सकता है. लेकिन सवाल वही, फिर भी क्यों क्रिकेट काउंसिल्स, ऑर्गनाइज़र्स, बोर्ड्स इसे करवाने के लिए अड़े रहते हैं, बताते हैं.

ये ग्लोबल क्रिकेट की अर्थव्यवस्था का एक commercial juggernaut भी है. इस हाई-प्रोफ़ाइल fixture को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स ने साफ़ किया है कि इस मैच का economic footprint tournament level से कहीं ज़्यादा बड़ा है, और इसलिए यह खेल का most commercially valuable game माना जाता है.

revenue generation में india-pakistan मैच की importance

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि revenue generation के मामले में india-pakistan मैच की इंपॉर्टेंस बहुत भारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक india-pakistan मैच ICC के लिए लगभग 180-250 million dollars (करीब 1600 करोड़ से 2200 करोड़ रुपये ) तक का revenue जेनरेट कर सकता है, जिसमें broadcasting rights, sponsorship और advertising combined होते हैं. ये अकेला fixture ICC revenue pool का लगभग 20% या उससे ज़्यादा हिस्सा contribute करता है.

इसके अलावा, advertising rates भी unmatched हैं. the economic times / et brand equity की रिपोर्ट बताती है कि इस मैच की विज्ञापन दरें सिर्फ 10-second commercial spot के लिए 25% surge के साथ करीब 30-40 लाख रुपये तक पहुंच रही हैं जो आम world cup games की तुलना में दोगुना या तिगुना होता है. ad से मिलने वाली revenue ICC के लिए tournament revenue का एक बड़ा पिलर बनती है और शादी की तरह इस डे पर सबसे ज़्यादा पैसा आता है.

अगर यह marquee fixture न होता, तो इसका impact सिर्फ़ खिलाड़ियों या fans के disappointment पर लिमिटेड नहीं रहता. ndtv sports desk की एक एनालिसिस रिपोर्ट के मुताबिक, broadcasters को advertising revenue के मामले में करीब 200 से 250 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ सकता है. और कुल मिलाकर ICC को करीब 250 million dollars (करीब 2200 करोड़) तक का commercial shortfall झेलना पड़ सकता है.

icc के बिज़नेस मॉडल की dependency

ये figures दिखाते हैं कि broadcasters, sponsors, media platforms और  icc का बिज़नेस मॉडल ही इस fixture के success पर निर्भर है. जिसने ICC के media rights cycle (2024-27) में भी रिकॉर्ड बोली (global rights के लिए लगभग 3 billion से ज्यादा डॉलर) दी. जिसमें broadcasters को india-pakistan जैसे marquee games पर heavy returns की उम्मीद थी.

इनमें से सबसे बड़ा commercial beneficiary अक्सर broadcaster और broadcaster’s media rights holders होते हैं, खासकर तब जब मार्केट प्राइस इतना high हो. advertisers competing for ad inventory जैसे automobile, fmcg और fintech brands कई महीने पहले से पैसा लगा देते हैं ताकि वो high visibility slot secure कर सकें.

pcb के लिए क्या है मुश्किल?

मामले में financial risk अकेले फ़ाइनेंशियल नहीं हैं. pakistan cricket board (pcb) के लिए consequences और भी severe हैं. economic Times जैसी रिपोर्ट्स के आधार पर बताया गया है कि pcb अगर selective boycott करता है तो उसे financial penalties, suspended payments, compensation और legal claims by broadcasters का सामना करना पड़ सकता है.

ये risk इसलिए ज़्यादा है, क्योंकि pcb को icc revenue share सिर्फ़ करीब 5.75% हिस्सा मिलता है. यानी वो करीब 35 million dollars (310 करोड़ रुपये) annual revenue पर operate करते हैं. जो India और BCCI के revenue share की तुलना में बहुत कम है.

अगर मैच नहीं होता, तो pcb को सीधे आर्थिक और credibility damage हो सकता है, जबकि bcci के लिए ये dent manageable रहता है, क्योंकि BCCI का overall revenue portfolio, ipl जैसे बड़े leagues से well-diversified है.

icc भी matches की sporting integrity और global cricket footprint के लिए इस fixture को critical मानता है. icc ने अपने बयान में कहा है कि tournaments are built on "competitiveness, consistency and fairness" और selective participation se tournaments की sanctity compromise हो सकती है जिससे broadcasters, sponsors और stakeholders confidence लूज़ कर सकते हैं.

जवाब में broadcasters ने भी pressure दिखाया है. कुछ media outlets ने तो legal action की बात भी उठाई है. अगर boycott finalize होता है, तो pcb पर additional financial liability और damage होती. 

ख़ैर, ये सब ऐसे ही चलता रहेगा, अपन को अपने विवेक से डिसीज़न लेने की ज़रूरत है कि गेम को गेम की तरह लेना है. या फ़िर एक बड़े ग्लोबल इश्यू की तरह.

vipin kirad profile imagevipin kirad
bachpan mein gali cricket khoob khela, khelte khelte is khel se itna ishq hua ki ise hi pesha bana liya. khelne ka nahin, likhne ka aur is par videos mein khoob gyaan bakharne ka. cricket khelte khelte kaptani bhi kar liya karte the, to netagiri shuru mein hi seekh li thi. is wajah se chunavi natije aur desh ki rajniti mein bhi bhayankar ruchi rakhte hain. jiske chalte ab multimedia desk ka kaam bhi sambhalte hain. samay samay par delhi aur desh ki galiyon mein mike thaame bhi aapko mil jayenge.