sahreen profile imagesahreen

box office पर कई बड़े stars बड़ी फ़िल्में लेकर आने वाले हैं. सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार तक, ये सुपरस्टार कई बड़ी फिल्में लेकर आने वाले हैं. चलिए आपको इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताते हैं.

superstars upcoming

इस साल सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, सनी देओल, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स अपने-अपने लेवल पर धमाल मचाने वाले हैं. कहीं हाई-ऑक्टेन एक्शन, कहीं मेगा थ्रिलर वाइब्स, तो कहीं comedy और nostalgia का killer combo दिखने को मिलेगा.

सलमान खान के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, लेकिन सलमान खान की इस समय सबसे बड़ी फिल्म 'battle of galwan' है. फिल्म को अपूर्वा लाखिया ने डायरेक्ट किया है. उनकी ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है.

सलमान खान के साथ फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा साजिद नाडियाडवाला के साथ 'kick 2' और 'pawan putra bhaijaan' भी इस साल रिलीज़ हो सकती हैं उनके other projects में 'tiger vs pathaan' और 'babbar sher' जैसी फिल्में भी शामिल हैं. 

शाहरुख करने वाले हैं बड़ा धमाका

king
Photograph: (imdb)

शाहरुख खान का अगला बड़ा धमाका है King, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में srk के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स हैं.

ये एक्शन‑थ्रिलर वाइब्स वाली फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस ईव पर रिलीज़ होने वाली है तो फैंस अपने plans अभी से सेट कर सकते हैं. साथ ही rumors ये भी हैं कि उनके प्रोजेक्ट्स में 'pathaan 2' भी है.

ये भी पढ़ें: pm modi का दौरा, excise case अपडेट और global war अलर्ट, 28 फरवरी की top news 

आमिर खान की अपकमिंग फिल्में

ek din
Photograph: (imdb)

आमिर खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो aamir khan productions के बैनर तले कई फिल्में हैं. आमिर खान फिलहाल अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ हिट प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. उनकी फिल्म 'ek Din' एक थाई रोमांटिक ड्रामा का हिंदी रीमेक है, जिसमें उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगे.

फिल्म की प्रोडक्शन पूरी तरह aamir khan productions के हाथ में है. इसके अलावा आमिर खान 'lahore, 1947' में प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं. सनी देओल स्टारर इस फ़िल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं.

फिल्म इंडस्ट्री में हॉट अपडेट ये है कि आमिर dadasaheb phalke biopic पर भी काम कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये राजकुमार हिरानी के साथ cool collab हो सकता है और शूटिंग मार्च 2026 से स्टार्ट हो सकती है.

सनी देओल की पाइपलाइन में कितनी फिल्में?

gabru
Photograph: (imdb)

2026 में sunny deol की स्क्रीन पर 'बॉर्डर 2' के साथ धमाकेदार वापसी हुई. अब आगे भी उनके पास movies का एक पूरा लाइनअप है. 8 मई को उनकी 'gabru' सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जो एक emotional action-drama है.

इसे शशांक उदापुरकर ने डायरेक्ट किया है. फिर 13 अगस्त को उनकी 'lahore 1947' आएगी. उनकी 'ramayana: part 1' भी इसी साल देखने को मिलेगी, जिसमें sunny deol हनुमान बनेंगे. फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: underrated film : तभी देखें, जब इसके न दिखने वाले नाखून आपको नोच रहे हों, लेकिन आप भागें नहीं

फुल एंटरटेनमेंट मोड में अक्षय कुमार

bhoot bangla
Photograph: (imdb)

अक्षय कुमार 2026 में फिर से big screen पर फुल एंटरटेनमेंट मोड में नज़र आने वाले हैं. उनकी साल की सबसे बड़ी रिलीज़ 'welcome to the jungle' है, जिसे अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं.

ये एक star-studded comedy-adventure फिल्म है, जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इससे पहले अक्षय कुमार horror-comedy vibes के साथ 'bhooth bangla' में दिखेंगे, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होगी. 

ये भी पढ़ें: iran: हज़ारों साल पुरानी legacy और genius दिमागों वाला देश ख़तरे में है?

अजय देवगन के प्रोजेक्ट्स

drishyam 3
Photograph: (imdb)

2 अक्टूबर को ajay devgn की फिल्म 'drishyam 3'  रिलीज़ होगी और इस बार कहानी का फाइनल चैप्टर देखने को मिलेगा. 'dhamaal 4' भी उनके प्रोजेक्ट में शामिल है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये 2026 में ही रिलीज़ होगी.

वहीं दूसरी तरफ 'golmaal 5' पर भी काम शुरू हो चुका है. हालांकि, इसकी रिलीज़ डेट अभी officially announce नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें:israel ka iran par attack, pm modi inauguration, hc pahucha Kejriwal case | deedee news ep.14

sahreen profile imagesahreen
सहरीन ने 10+2 तक आर्ट्स साइड से पढ़ाई की. शुरुआत से ख़बरें देखना और पढ़ना पसंद था. वक्त के साथ यह पसंद और बढ़ी तो ग्रेजुएशन भी इसी फील्ड में (बैचलर्स जर्नलिजम एंड मास कम्युनिकेशन) किया. मीडिया को और अच्छे से जानने और समझने और खुद को इसी फील्ड के लिए तैयार करने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया से PG Diplom in TV Journalism किया. इसी दौरान एबीपी न्यूज़ में मौका मिला तो वहां काम शुरू किया. इसी सफर को जारी रखते हुए TV9 भारतवर्ष में 2 साल बतौर sub-editor 2 साल हिंदी वेबसाइट पर काम किया. zingabad में सहरीन अपने मन की लिखने-पढ़ने और एक्सप्लोर करने के सपने को पूरा कर रही हैं.