दिसंबर में 'धुरंधर'रिलीज़़ हुई, जिसका खुमार लोगों पर ऐसा चढ़ा कि फ़िल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. 2025 के एंड में 'धुरंधर' ने जबरदस्त कलेक्शन किया. धुरंधर के बाद से ही फ़िल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. फ़िल्म लोगों को इतनी ज़्यादा पसंद आई कि अब फैंस फ़िल्म के सेकंड पार्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. 19 मार्च को 'dhurandhar: the revenge' सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में इसके पहले पार्ट की कमाई देखकर लग रहा है कि फ़िल्म का सीक्वल भी कमाल करने वाला है.
'धुरंधर-2' के क्रेज़ ने हॉलीवुड तक को पीछे हटने पर मज़बूर कर दिया है. दरअसल, ryan gosling की 'project hail mary' एक बड़ी हॉलीवुड रिलीज़ थी. अब इस फ़िल्म की रिलीज़़ डेट पोस्टपोन कर दी गई है. पहले ये फ़िल्म 20 मार्च को Indian theatres में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज़ को आगे बढ़ाकर 26 मार्च कर दिया गया है. इसकी वजह साफ है कि इसी हफ्ते ठीक एक दिन पहले यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में 'dhurandhar: the revenge' आएगी. ऐसे में 20 मार्च को अगर 'project hail mary' रिलीज़़ होती, तो इसका 'धुरंधर 2' से सीधा क्लैश होता. मेकर्स इस बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचना चाहते थे.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/08/dhurandar-2-2026-03-08-13-45-48.jpg)
ये भी पढ़ें: india vs nz world cup final | gpt 5.4 launched | deedee news ep.21| 07.03.2026 |
# अब कब रिलीज़़ होगी project hail mary?
असल में ranveer singh की 'धुरंधर' फ्रेंचाइज़ इस वक्त जबरदस्त चर्चा में है. पहले पार्ट dhurandhar ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया था, जिसके बाद इसके सीक्वल का बज़ और भी ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर से बचने के लिए हॉलीवुड स्टूडियो ने समझदारी दिखाते हुए अपनी फ़िल्म की रिलीज़़ आगे खिसका दी. अब शुक्रवार को sony pictures और imax ने अनाउंसमेंट की, जिसके मुताबिक 'project hail mary' इंडिया में 26 मार्च को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु languages में रिलीज़़ होगी. 'project hail mary' की स्टोरी फेमस राइटर andy weir के 2021 में आए novel पर based है. फ़िल्म में ryan gosling ने ryland grace नाम के एक स्कूल टीचर का रोल प्ले किया है. फ़िल्म में sandra huller, lionel boyce, ken leung और milana vayntrub जैसे स्टार्स भी लीड रोल में नजर आएंगे.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/08/project-hail-mary-2026-03-08-13-47-03.jpg)
दिलचस्प बात ये है कि पहले अक्सर बॉलीवुड फ़िल्मों को हॉलीवुड रिलीज़़ के सामने डेट बदलनी पड़ती थी, लेकिन इस बार सीन थोड़ा उल्टा दिख रहा है. 'धुरंधर-2' का इतना तगड़ा हाइप है कि बड़ी इंटरनेशनल फ़िल्म ने ही अपने कदम पीछे खींच लिए. सोशल मीडिया पर भी फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं, यानी इस बार बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का डर हॉलीवुड तक पहुंच गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि जब धुरंधर 2 सिनेमाघरों में उतरेगी तो क्या ये पहली फ़िल्म की तरह फिर से बड़े रिकॉर्ड बना पाएगी या नहीं.
ये भी पढ़ें: dhurandhar: विशाल भारद्वाज की पत्नी होने के बाद भी रेखा को क्यों करना पड़ा 15 साल इंतज़ार?
# 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग ओपन
'धुरंधर 2' में लीड रोल में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन भी नज़र आएंगे. 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद इसके सीक्वल से भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर-2 का क्रेज़ अभी से फुल ऑन मोड में दिख रहा है. इसके पेड प्रीमियर 18 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे. ट्रेलर रिलीज़़ होते ही फ़िल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हुई और देखते ही देखते टिकटों की डिमांड इतनी तेज़ हो गई कि सिर्फ प्रीमियर शो से ही करीब 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/08/dhurandhar-2-img-2026-03-08-13-50-39.jpg)
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक एडवांस बुकिंग खुलते ही 'धुरंधर-2' ने महज दो घंटे के अंदर दुनिया भर में करीब 4 करोड़ रुपये के टिकट बेच दिए. इनमें से लगभग 2.50 करोड़ सिर्फ मल्टीप्लेक्स चेन- pvr, inox और cinepolis से आए, जहां करीब 35 हजार टिकट बिक गए. इतना ही नहीं, कुछ शहरों में खास तौर पर super blockbuster plus नाम की नई प्रीमियम कैटेगरी भी शुरू की गई है, जिसमें दिल्ली-ncr के मल्टीप्लेक्स में प्रीव्यू शो के टिकट 2500 तक में बिक रहे हैं.
ये भी पढ़ें: pakistan mein petrol aur diesel 55 rupaye per litre mahange ho gaye hain
# अब तक 8.06 करोड़ रुपये की कमाई
अगर सिर्फ पेड प्रीमियर की बात करें तो फ़िल्म अब तक 8 करोड़ 6 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है. इसमें से 7 करोड़ रुपये से ज्यादा सिर्फ हिंदी वर्जन से आए हैं. वहीं तेलुगु वर्जन ने अब तक करीब 5 लाख, तमिल वर्जन ने लगभग 4 लाख, जबकि मलयालम और कन्नड़ वर्जन ने करीब 27 हजार और 28 हजार की कमाई की है. प्रीमियर में अभी एक हफ्ते से ज्यादा समय बाकी है, इसलिए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े आने वाले दिनों में और तेजी से बढ़ सकते हैं. ऐसे में साफ है कि 'धुरंधर-2' रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर वाली वाइब्स दे रही है और फैंस का एक्साइटमेंट अभी से पीक पर पहुंच चुका है.
ये भी पढ़ें: bring a change. every woman has the right to "feel safe", every "single day". happy women's day!
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/03/08/dhurandhar-2-2026-03-08-13-49-45.jpg)