Women Supporting Women... अब औरत ही औरत की दुश्मन नहीं, बन रहीं एक-दूसरे की ताकत

women supporting women का मतलब सिर्फ दोस्ती या साथ खड़े होना नहीं है, बल्कि एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की सोच भी है. जब महिलाएं एक-दूसरे की success से जलने के बजाय उसे सेलिब्रेट करती हैं और मुश्किल वक्त में साथ खड़ी रहती हैं, तभी असली नारी शक्ति सामने आती है.

Photo Credit : freepik

आज की जनरेशन में औरत ही औरत की दुश्मन नहीं. बल्कि आज वो एक-दूसरे की ताकत बन रही हैं. कई सालों तक महिलाओं के बीच कहीं न कहीं comparison and competition को बढ़ावा दिया गया है, लेकिन अब सोच बदल रही है.

Photo Credit : freepik

female friendships सिर्फ मस्ती और बातें करने तक limit नहीं होती. मुश्किल समय में यही friendship एक-दूसरे के लिए emotional support बनती है. जब एक महिला दूसरी महिला को समझती है, उसका morale बढ़ाती है और उसे आगे बढ़ने के लिए inspire करती है, तब यह रिश्ता और भी strong हो जाता है.

Photo Credit : freepik

जब experienced women नई जनरेशन की लड़कियों को guide करती हैं, तब women supporting women का सबसे strong example सेट होता है. ऑफिस, बिज़नेस या किसी भी फील्ड में सीनियर आज जूनियर को आगे बढ़ा रही हैं.

Photo Credit : freepik

एक महिला की सफलता सिर्फ उसकी नहीं होती, बल्कि उन सभी महिलाओं की भी जीत होती है, जिन्होंने उसका साथ दिया. अब महिलाएं एक-दूसरे की achievements को एक साथ सेलिब्रेट करती हैं.

Photo Credit : freepik

ज़िंदगी में ऐसे कई पल आते हैं, जब इंसान को किसी के सपोर्ट की ज़रूरत होती है. ऐसे समय में अगर एक लड़की दूसरी लड़की का साथ देती है, उसे जज करने के बजाय समझती है और उसका हौसला बढ़ाती है, तो यही सपोर्ट सबसे खास बन जाता है.

Photo Credit : freepik

जब महिलाएं एक-दूसरे का साथ देती हैं, तो वो society के पुराने stereotypes को तोड़ देती हैं. अब लड़कियां सिर्फ अपने सपनों के लिए नहीं बल्कि एक-दूसरे के सपनों के लिए भी खड़ी हो रही हैं. यही unity दिखाती है कि जब महिलाएं साथ आती हैं, तो बदलाव अपने आप शुरू हो जाता है.

Photo Credit : freepik

अब women supporting women सिर्फ एक सोच नहीं बल्कि एक powerful movement बन चुका है. जब महिलाएं एक-दूसरे को आगे बढ़ाती हैं, तो वो सिर्फ अपनी नहीं बल्कि आने वाली जनरेशन की भी राह आसान बनाती हैं.

Photo Credit : freepik