overthinking: बार-बार एक बात सोचने से कैसे खत्म होती है आपकी एनर्जी?

overthinking तब शुरू होती है, जब एक ही बात दिमाग में बार-बार घूमती रहती है और solution से ज़्यादा confusion पैदा करती है. सोच का यह सिलसिला धीरे-धीरे आपको अंदर से थका देता है, बिना कुछ किए भी.

Feb 22, 2026, 02:54 PM
Photo Credit : ( freepik )

लगातार सोचने से दिमाग को कभी आराम नहीं मिलता और माइंड हमेशा अलर्ट मोड में रहता है. यही वजह है कि mental energy सबसे पहले ख़त्म होने लगती है. छोटी-सी बात भी overthinking की वजह से बहुत बड़ी और भारी लगने लगती है.

Photo Credit : ( freepik )

जो चीज़ मिनटों में खत्म हो सकती थी, वही घंटों तक परेशान करती रहती है. ओवरथिंकिंग आपके concentration को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है और आपका focus टूटने लगता है.

Photo Credit : ( freepik )

काम सामने होता है, लेकिन दिमाग बीते और आने वाले कल में उलझा रहता है. जब brain tired हो जाता है, तो उसका असर body पर भी साफ़ दिखने लगता है. बिना ज़्यादा काम किए भी थकान, सुस्ती और heaviness feel होता है.

Photo Credit : ( freepik )

रात को नींद आने से पहले दिमाग सबसे ज़्यादा एक्टिव हो जाता है और ख्याल रुकते नहीं. अधूरी नींद अगला दिन और ज़्यादा थका देने वाला बना देती है. overthinking नेगेटिव सोच को बढ़ावा देती है और हर situation में बुरा ही दिखाती है.

Photo Credit : ( freepik )

पॉजिटिव बातें होते हुए भी नज़र नहीं आतीं. बार-बार सोचने से खुद पर शक बढ़ने लगता है और self-confidence धीरे-धीरे कम होता जाता है. आप अपनी ही capability पर question करने लगते हैं.

Photo Credit : ( freepik )

फैसले लेना मुश्किल हो जाता है क्योंकि दिमाग हर रिज़ल्ट को लेकर डराने लगता है. confusion इतनी ज़्यादा बढ़ जाती है कि सही कदम उठाने में भी डर लगता है. आपकी एनर्जी असली काम में नहीं, बल्कि डर और fantasies में खर्च हो जाती है.

Photo Credit : ( freepik )

overthinking आपको present moment से दूर कर देती है और आप आज जीना भूल जाते हैं. ध्यान हमेशा उस चीज़ पर रहता है, जो अभी हुई भी नहीं है. हर सोच सच नहीं होती और हर डर reality नहीं बनती. अक्सर दिमाग का शोर ही हमें सबसे ज़्यादा परेशान करता है.

Photo Credit : ( freepik )