badshah के गाने पर controversy... क्या होता है tateeree का मतलब?

इंडियन रैपर badshah का नया हरियाणवी गाना 'tateeree' इन दिनों खूब चर्चा में है. गाने के रिलीज़़ होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लेकिन इसके कुछ लिरिक्स और वीडियो सीन को लेकर controversy भी शुरू हो गई. कई लोगों ने आरोप लगाया कि गाने में इस्तेमाल words और language offensive है.

Photo Credit : instagram-badshah

क्या आप जानते हैं कि जिस गाने को लेकर इतना विवाद हो रहा है. आखिर उस गाने के नाम यानी 'tateeree' का मतलब क्या होता है? ये नॉर्थ इंडिया की लोक बोली में इस्तेमाल होने वाला word है. हिंदी में इसे टिटिहरी या टिटेरी कहा जाता है, जो एक bird का नाम है. english में इस bird को red-wattled lapwing कहा जाता है.

Photo Credit : pixabay

यह bird अक्सर खेतों, खुले मैदानों और पानी के आसपास दिखाई देती है और अपनी तेज आवाज़ के लिए जाना जाती है. हरियाणवी, राजस्थानी और नॉर्थ इंडियन लोकगीतों में 'tateeree' word का use काफी समय से होता आया है.

Photo Credit : pixabay

कई लोकगीतों में इस word को metaphor की तरह भी use किया जाता है. कभी इसे किसी चंचल या नटखट नेचर वाले रोल से कनेक्ट करके भी गाया जाता है.

Photo Credit : pixabay

badshah के गाने में 'tateeree' शब्द को जिस तरीके से इस्तेमाल किया गया है, उसी को लेकर विवाद शुरू हुआ. कुछ लोगों का कहना है कि गाने के लिरिक्स और वीडियो में महिलाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है.

मामला बढ़ने के बाद haryana state commission for women ने भी इस पर संज्ञान लिया. आयोग का कहना है कि अगर किसी गाने की language महिलाओं के लिए offensive है. इसी वजह से badshah को इस मामले में जवाब देने के लिए समन भेजा गया.

'tateeree' एक हरियाणवी हिप-हॉप स्टाइल का song है, जिसमें folk music और modern rap का मिक्स देखने को मिलता है. गाने में badshah के साथ सिंगर simran jaglan ने भी आवाज दी है.

'tateeree' गाना रिलीज़ होते ही ये गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. हालांकि, बाद में यूट्यूब से गाना हटा दिया गया.