/zingabad/media/media_files/2026/02/25/upcoming-ott-release-2026-02-25-15-02-36.jpg)
फरवरी एंड वीक में आपको ott पर फुल मसाला मिलने वाला है. अगर आप बिना थिएटर जाए घर बैठे फ़िल्में देखना चाहते हैं तो इस हफ्ते ott पर कई जबरदस्त फ़िल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ होने जा रही हैं. इनमें 'द ब्लफ' से लेकर 'ब्रिजर्टन' और इक्कीस तक का नाम शामिल है.
/zingabad/media/media_files/2026/02/25/ikkis-2026-02-25-15-03-20.jpg)
late सुपरस्टार धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा स्टाररर 'इक्कीस' 26 फरवरी को ott प्लेटफॉर्म amazon prime video पर स्ट्रीम होने जा रही है. ये एक जबरदस्त बायोग्राफ़िकल वॉर ड्रामा है, जिसमें सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की ज़िंदगी की कहानी को दिखाया गया है. ये धर्मेंद्र की आख़िरी फ़िल्म है. इसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है.
/zingabad/media/media_files/2026/02/25/ik-kudi-2026-02-25-15-03-47.jpg)
26 फरवरी को आप कॉमेडी फ़िल्म भी देख सकते हैं. शहनाज गिल स्टारर फ़िल्म 'इक कुड़ी' भी 26 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर फ़िर से स्ट्रीम होने जा रही हैं. फ़िल्म में शहनाज गिल डबल रोल निभाती नज़र आई थीं. ये एक पंजाबी फ़िल्म है.
/zingabad/media/media_files/2026/02/25/bridgerton-season-4-2026-02-25-15-04-11.jpg)
26 फरवरी को ही नेटफ्लिक्स पर ब्रिजर्टन सीज़न 4 पार्ट 2 भी रिलीज़ होने जा रही है. bridgerton Season 4 की कहानी बेनिडिक्ट ब्रिजर्टन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक forbidden love में फंस जाता है. इस सीज़न को jaffar mahmood ने डायरेक्ट किया है. पार्ट 2 में बेनिडिक्ट को उनके class difference की कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ता है. ये एक एक अल्टरनेटिव हिस्ट्री रीजेंसी रोमांस टेलीविज़न सीरीज़ है.
/zingabad/media/media_files/2026/02/25/the-gray-house-2026-02-25-15-04-49.jpg)
अमेज़न प्राइम वीडियो पर 26 फरवरी को 'द ग्रे हाउस' पर स्ट्रीम होगी. जो एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, लेकिन स्टोरी बिल्कुल next-level है. ये शो अमेरिकन सिविल वॉर के टाइम की उन महिलाओं पर फोकस करता है, जो सीक्रेट तरीके से एक जासूसी गैंग चलाती हैं.
/zingabad/media/media_files/2026/02/25/krantijyoti-vidyalay-marathi-madhyam-2026-02-25-15-05-20.jpg)
27 फरवरी को krantijyoti vidyalay marathi madhyam मराठी ड्रामा भी zee5 स्ट्रीम होने जा रही है. इसे हेमंत धोमे ने डायरेक्ट किया है. इसमें प्राजक्ता कोली,सिद्धार्थ चंदेकर और सचिन खेडेकर लीड रोल में नज़र आएंगे.
/zingabad/media/media_files/2026/02/25/secret-stories-2026-02-25-15-06-09.jpg)
जियो हॉटस्टार पर 27 फरवरी मलयालम सीरीज़ 'सीक्रेट स्टोरीज़' भी आने वाली है. ये मलयालम डरावनी थ्रिलर सीरीज़ है. इसे sumesh nandakumar ने डायरेक्टर किया है. ये फ़िल्म ओटीटी पर मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मराठी समेत कई languages में रिलीज़ होगी.
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)