team zingabad profile imageteam zingabad

अहमदाबाद में महामुकाबले की तैयारी, दिल्ली को मिला नया lg और openai का क्रांतिकारी gpt-5.4! क्या ममता बनर्जी का धरना पलटेगा बंगाल की बाजी? और पाकिस्तान में क्यों मचा पेट्रोल हाहाकार? जानिए आज की सनसनीखेज खबरें.

Untitled design

    जानें 7 मार्च की top news:-

    • 20 world cup 2026 के फाइनल का महामुकाबला, india vs न्यूजीलैंड के लिए अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम तैयार
    • देश की राजधानी दिल्ली को मिले नए एलजी. पूर्व राजनायिक तरनजीत सिंह संधू नए एलजी बने
    • कल international women’s day पर  दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी हजारों महिलाएं... दिल्ली के कर्त्यव पथ में होगा आय़ोजन
    • मेघालय पुलिस की बड़ी कामयाबी, 51rs करोड़ की ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
    • openai ने लॉन्च किया gpt-5.4, अब बिना इंसानों के चलेगा आपका कंप्यूटर.

    national

    • देश की राजधानी को आज अपना नया गार्डियन मिल गया है. former diplomat तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के नए lg बने हैं.. वो एक बहुत ही सुलझे हुए और अनुभवी डिप्लोमैट रहे हैं. उन्होंने अमेरिका जैसे बड़े देशों में भारत के राजदूत के तौर पर बेहतरीन काम किया है. 
      दिल्ली की पॉलिटिक्स और एडमिनिस्ट्रेशन को देखते हुए ये पोस्ट हमेशा सुर्खियों में रहती है. ऐसे में संधू साहब से लोगों को काफी उम्मीदें हैं कि वो अपनी सूझ-बूझ और लंबे अनुभव से दिल्ली के विकास और गवर्नेंस को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे.
    • पश्चिम बंगाल की पॉलिटिक्स में एक बार फिर से ज़बरदस्त टेंशन का माहौल है…. सेंट्रल गवर्मेंट और इलेक्शन कमीशन के अगेंस्ट ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. कोलकाता के मेट्रो चैनल पर धरना दे रहीं  सीएम ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है किवो पीछे हटने वाली नहीं हैं. ममता बनर्जी का आरोप है कि sir के नाम पर बंगाल के लाखों वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. उनका कहना है कि ये एक बड़ी साजिश है. इस प्रोटेस्ट के बीच दीदी ने एक मास्टरस्ट्रोक भी खेल दिया है. उन्होंने बजट में घोषित की गई दो बड़ी स्कीम्स banglar yuva sathi यानी बेरोजगार युवाओं के लिए 1500rs महीना भत्ता और bhumihin khet mazdur को आज से ही लागू करने का ऐलान कर दिया है…. वैसे तो ये अप्रैल से शुरू होनी थीं
    • मेघालय पुलिस ने स्टेट की हिस्ट्री में अब तक का सबसे बड़ा drug bust अंजाम दिया है. एक इनसाइड इन्फो के आधार पर पुलिस ने करीब 51rs करोड़ की इंटरनेशनल मार्केट वैल्यू वाले ड्रग्स जब्त किए हैं .अकोर्डिंग टू इंडिया टूडे ये ऑपरेशन न केवल मेघालय, बल्कि पूरे नॉर्थ-ईस्ट में सक्रिय drug trafficking सिंडिकेट के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है… पुलिस की स्पेशल टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ छापेमारी की और नशीली दवाओं की इस बड़ी खेप को अपने कब्ज़े में लिया…. 

    international

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात की सबसे बड़ी मार पाकिस्तान को पड़ी है.अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में crude oil की कीमतें बढ़ने की वजह से पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल के दामों में करीब 55 रुपये प्रति लीटर तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है. अकोर्डिंग टू दैनिक भास्कर इस डिसीजन के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 336 रुपये और डीज़ल 321 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है.

    youth

    ai की दुनिया में एक बड़ा अपडेट आया है. openai ने अपना नया मॉडल gpt-5.4 पेश किया है, जो अब सिर्फ जवाब देने तक सीमित नहीं है. इस नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी autonomy है यानी अब ये बिना किसी ह्यूमन इंटरवेंशन के सीधे कंप्यूटर को ऑपरेट कर सकता है.

    ये टेक्नोलॉजी computer use के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है इसका सीधा मतलब ये है कि gpt-5.4 अब एक यूजर की तरह स्क्रीन देख सकता है, कर्सर मूव कर सकता है, और टफ कमांड्स को खुद एग्जीक्यूट कर सकता है चाहे वह सॉफ्टवेयर की कोडिंग हो, वेब ब्राउजिंग के ज़रिए डेटा कलेक्ट करना हो, या फिर बैक-एंड पर फाइल मैनेजमेंट.

    sports

    8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले t20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के पहले देश क्रिकेट के रंग में डूब चुका है. कल का दिन हर क्रिकेट फैन के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है.

    टीम इंडिया के बैटर्स फॉर्म में हैं और हमारे फास्ट बॉलर्स अहमदाबाद की पिच पर अपनी स्पीड का कमाल दिखाने को तैयार हैं.वहीं दूसरी तरफ, कीवीज़ भी पूरी तैयारी के साथ आए हैं, उनकी फील्डिंग और डिसिप्लिन बॉलिंग से बचके रहना होगा. 

    utility

    • कल यानी 8 मार्च को पूरी दुनिया इंटरनेशनल वुमेन्स डे मनाएगी.... 8 मार्च को सुबह राजधानी दिल्ली की सड़कों पर हज़ारों महिलाएं एक साथ walkathon में हिस्सा लेंगी... ये walkathon इंपॉवरमेंट और यूनिटी का बड़ा मैसेज देगी.
      इस वॉकथॉन की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी एक खास बैकग्राउंड की नहीं, बल्कि सोसायटी की diverse fields से जुड़ी महिलाएं शामिल होंगी....  चाहे वो गवर्मेंट ऑफिस हों, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, स्पोर्ट्स पर्सन हों या स्टूडेंट्स. सभी एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी....
      कल के इस आयोजन के कारण सेंट्रल दिल्ली के कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है, इसलिए बाहर निकलने से पहले अपडेट्स ज़रूर चेक कर लें....
    • डिजिटल दौर में बढ़ते स्कैम्स को देखते हुए reserve bank of india ने एक बहुत ही गंभीर और राहत देने वाला कदम उठाया है…  rbi एक नया draft proposal लेकर आया है, जिसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो डिजिटल फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं…इस नए ड्राफ्ट के तहत, अब डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को compensation मिल सकेगा.

    anniversary

    आज हम याद कर रहे हैं महान गुरु paramahansa yogananda को, जिनकी 'autobiography of a yogi' आज भी लाखों लोगों का मार्गदर्शन कर रही है.