galgotias university इस समय हर तरफ़ ट्रेंड कर रहा है. यूनिवर्सिटी दिल्ली में हो रहे india ai impact summit 2026 में शामिल हुई थी. यूनिवर्सिटी ने एक robotic dog समिट में प्रेजे़ंट किया था. इस रोबोटिक डॉग की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. बस यहीं से गलगोटिया के लिए challenges शुरू हुए.
expo में गलगोटिया ने claim किया कि ये रोबोट उन्होंने बनाया है. इसका नाम orion है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक महिला (reports के मुताबिक university representative) मीडिया को robot की खूबियां explain कर रही थीं. उन्होंने दावा किया कि यूनिवर्सिटी के centre of excellence ने orion को develop किया है.
फिर एक अलग interview clip में एक professor भी ये ही बात कह रहे हैं कि robot university के centre में ही बना है. लेकिन, plot twist यहीं से आया. वीडियो वायरल होते ही netizens एक्टिव हो गए. netizens ने रोबोट पर पूरी रिसर्च कर डाली.
chinese निकला robot
इसी के बाद सामने आया कि ये एक chinese robot है. जिसका नाम unitree go2 है. इसी मोमेंट से इस रोबोट को लेकर social media detectives एक्टिव हो गए. इस पर रिसर्च शुरू हो गई. सामने आया कि ये commercially available रोबोट है. जो इंडिया में online आराम से मिल जाता है. इसके price करीब 2 लाख से 3 लाख रुपये के बीच है. गूगल सर्च करने पर इसको खरीदने के links भी आराम से मिल रहे हैं.
गलगोटिया यूनिवर्सिटी चीन से रोबोट्स खरीदकर AI summit में पहुंच गई. पहले कैमरे पर कहा कि हमारे स्टूडेंट्स ने बनाया है. पोल खुलने पर मान लिया कि हमने नहीं बनाए हैं. देश की सबसे बड़ी AI summit हो रही है, देश विदेश के vvip लोग यहां आ रहे हैं. और ये हमारे exhibition का स्टैंडर्ड है.…
— Rohit Saval (@SavalRohit) February 18, 2026
university की बढ़ी मुश्किल
boom... जैसे ही ये मामला सारा का सारा सामने आया university के लिए मुश्किल बढ़ गई. इसी के बाद अब sources के मुताबिक, galgotias university को india ai impact summit के expo area को खाली करने के लिए बोल दिया गया है.
— Galgotias University (@GalgotiasGU) February 17, 2026
सोशल मीडिया पर talk of the town बनने के बाद यूनिवर्सिटी का बयान भी सामने आया है. यूनिवर्सिटी ने पोस्ट किया, रोबोटिक डॉग unitree robotics से खरीदा गया था.
ये सिर्फ students को पढ़ाने और सिखाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ये claim नहीं किया कि robot उन्होंने खुद बनाया है.
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/18/robot-picsart-aiimageenhancer-2026-02-18-14-13-56.jpg)