अपनी busy life में हम फिट दिखने पर ज़्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन अंदर से शरीर क्या झेल रहा है. इसका अंदाज़ा बहुत कम लोगों को होता है. एक मशहूर हार्ट सर्जन ने अब उस साइलेंट किलर को लेकर अलर्ट किया है, जो बिना कोई symptoms दिखाए दिल, दिमाग और शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है.
उनका कहना है कि रोज़ की कुछ ऐसी आदतें हैं, जो अगर समय रहते बदल ली जाएं तो लंबी और हेल्दी लाइफ पूरी तरह possible है.
फेमस हार्ट सर्जन dr jeremy london md एक वीडियो में बताते हैं ऐसी 3 सबसे बड़ी चीजें हैं, जिन्हें रोका जा सकता है, लेकिन लोग लापरवाही और उन पर ध्यान न देकर, इन्हें अपनी मौत की वजह बना लेते हैं.
डॉ. जेरेमी के मुताबिक, मौत के तीन सबसे बड़े preventable risk factors हैं. इनमें smoking, खराब diet और high blood pressure शामिल हैं, जो धीरे-धीरे इंसान को बेकार कर देते हैं और मौत के करीब ले जाते हैं.
ये भी पढ़ें: इस तरह करें अपने stress को कम, धीरे-धीरे आपकी life पर पड़ेगा अच्छा असर
high blood pressure है silent Killer
उन्होंने हाई ब्लड प्रेशर को silent Killer बताया. उनका कहना है कि हर दूसरा इंसान इससे affected है, लेकिन ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता कि उन्हें bp है.
ये दिल, दिमाग और किडनी को धीरे-धीरे डैमेज करता है और यही वजह है कि ये इतना खतरनाक होता है, लेकिन अच्छी बात ये है कि high bp को lifestyle change कर, right diet लेकर, stress control कर और जरूरत पड़ने पर medicines से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/02/bp-2026-03-02-12-44-10.jpg)
smoking is bad bad
अब बात करते हैं सबसे खराब आदत यानी smoking की. डॉ. जेरेमी कहते हैं कि smoking बॉडी के लिए सबसे बुरी चीज़ है. ये हर सिगरेट के साथ bp बढ़ाती है, नसों में गंदगी जमा करती है और heart attack, स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ा देती है.
उनके मुताबिक, करीब हर 5 में से एक मौत tobacco से जुड़ी होती है. उनका कहना है, "अगर आप स्मोक करते हैं तो छोड़ने के बारे में seriously सोचो. ये आपकी health के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव फैसला हो सकता है."
ये भी पढ़ें: khamenei death, lucknow protest, pak us consulate fire | trump | china | russia | deedee news ep.15
खराब diet भी सबसे बड़ी वजह
तीसरी बड़ी वजह है खराब डाइट... डॉक्टर जेरेमी के मुताबिक जिन डाइट्स में फल-सब्जियां कम, और trans fats, ultra-processed food ज्यादा होती है. वो भी उतनी ही मौतों की वजह बनती हैं, जितनी smoking.
ज्यादातर मामले heart diseases से जुड़े होते हैं. उनका simple funda है. खाना आपकी बॉडी के लिए information है, यानी जो आप खाते हो. वैसा ही आपका शरीर बनता है. इसलिए जो भी खाओ, सोच-समझकर और healthy खाओ.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/02/heart-attack-2026-03-02-12-44-24.jpg)
डॉ. जेरेमी ने उन चार चीजों का भी ज़िक्र किया, जिनसे वो खुद दूर रहते हैं. इनमें alcohol, soft drinks, smoking शामिल हैं. उनका कहना है कि alcohol शरीर की हर cell के लिए toxic है. soft drinks को तो वह डायरेक्ट liquid death बताते हैं. वहीं smoking को उन्होंने बिना शक सबसे खतरनाक बताया.
ये भी पढ़ें: iran में khamenei की मौत के बाद india में दिखा असर, t20 world cup और केजरीवाल से जुड़ी 1 मार्च की top news
गलत खाओगे तो workout भी काम नहीं आएगा
उनका कहना है कि weight control का 80% खेल डाइट का होता है, exercise सिर्फ 20% मदद करती है. यानी गलत खाओगे तो workout भी काम नहीं आएगा. smoking को लेकर उन्होंने कहा कि ये आपके lungs खराब करती है, lung cancer, heart attack और stroke का खतरा बढ़ाती है.
इसमें कोई फायदा नहीं है. high bp की सबसे खतरनाक बात ये है कि इसके कोई symptoms नहीं होते. अक्सर check-up ही इसका पता लगाने का एक तरीका होता है.
/filters:format(webp)/zingabad/media/media_files/2026/03/02/alcohol-2026-03-02-12-44-55.jpg)
डॉक्टर आपके heart की strength जानने के लिए echocardiogram करते हैं, जिससे ejection fraction मापा जाता है. अगर ये 60-70% से कम हो, तो दिल कमजोर होने का signal हो सकता है.
सांस फूलना, चलते या लेटते समय सांस लेने में दिक्कत ये सब red flags हैं. डॉक्टर का कहना है exercise, healthy diet और सही समय पर शुरुआत ही दिल और शरीर को लंबे समय तक फिट रख सकती है.
ये भी पढ़ें: हर बार हो जाते हो रिजेक्ट? टिप्स जो interview में दिखाएंगे confident
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/03/02/three-things-are-becoming-silent-killers-2026-03-02-14-44-53.png)