फ्रांस के president emmanuel macron इंडिया की विजिट पर आए हुए हैं. macron 17 से 19 तक इंडिया में रहेंगे. वो मुंबई पहुंच चुके हैं. इसी के बाद वो दिल्ली भी विजिट करेंगे.
macron की इस विजिट में ai से लेकर डिफेंस और strategic partnership टॉप एजेंडा है. इस मीटिंग से दोनों देशों के बीच bilateral ties और भी बूस्ट होंगे.
इस मीटिंग में सेंट्रल फोकस ai और डिफ़ेंस होगा. फ्रांस और इंडिया के बीच रिलेशंस डे बाय डे बेहतर होते गए हैं. macron चौथी बार इंडिया की विजिट पर आए हैं. वो ai impact summit और bilateral summit में शामिल होंगे.
visit का क्या होगा impact?
दुनिया ऐसे चलती है कि कोई भी देश isolation में नहीं रह सकता. ग्रोथ की डिमांड है कि सभी एक-दूसरे से collab करें. tie-up करें. इसी के चलते इस मीटिंग में दोनों लीडर्स india–france strategic partnership को रिव्यू करेंगे.
रीजनल और ग्लोबल issues पर अपने views एक-दूसरे के साथ शेयर करेंगे. दोनों लीडर्स मिलकर india-france year of innovation 2026 की ग्रैंड ओपनिंग करेंगे.
वो दोनों देशों के बिज़नेस लीडर्स, स्टार्ट-अप्स, रिसर्चर्स और इनोवेटर्स से भी मिलेंगे. इससे बिज़नेस के एरिया में भी चीज़ें बूस्ट होंगी. इस मीटिंग का impact ये होगा कि अब इंडिया-फ़्रांस दोस्ती सिर्फ डिप्लोमैटिक vibes तक नहीं, बल्कि full-on tech प्लस innovation mode में जा रही है.
ai पर होगी बात
ai इस वक्त पूरे वर्ल्ड में rule कर रहा है. इसी के चलते इस मीटिंग में ai को लेकर discussion होगा. macron दिल्ली में हो रहे ai impact summit 2026 का हिस्सा बनेंगे. इसमें कई चीज़ों पर focus होगा
- joint research करना
- trustworthy ai के लिए common rules सेट करना
- फ्रेंच और इंडियन tech कंपनियों की collab को next level पर ले जाना
- दोनों लीडर्स india-france ai roadmap का भी review करेंगे. जो पीएम मोदी की फ्रांस विजिट के दौरान लॉन्च हुआ था.
- critical minerals पर भी बात हो सकती है.
राफेल डील पर होगी बात
- फ्रांस पहले से ही इंडिया का एक major defence partner है. इस विजिट में डिफ़ेंस को लेकर चर्चा भी फ़ोकस में रहेगी. फ़्रांस ने इंडिया को rafale fighter jets सप्लाई किए हैं.
- ians की रिपोर्ट के मुताबिक, indian air force के पास पहले से 36 rafale हैं. वहीं, bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 114 french fighter jets और missiles का ऑर्डर approve कर दिया है.
- इंडिया तैयारी में है कि 114 dassault rafale f4 multirole fighter jets जो करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये को होंगे, फ़्रांस से government-to-government deal के ज़रिए खरीदे जाएं .
- साथ ही फ़्रांस पहले ही scorpene-class submarines इंडिया को deliver कर चुका है. मतलब defence scene में France-India partnership already solid है. साथ ही पीएम मोदी और macron हेलीकॉप्टर और hammer precision-guided missiles की joint manufacturing पर भी चर्चा करेंगे.
global issues
इस मीटिंग में 10+ agreements डिफेंस, ट्रेड, skilling, हेल्थकेयर, supply chains सब cover होगा. इसी के साथ ग्लोबल issues भी दोनों लीडर्स के बीच discuss होंगे. ifndo-pacific, रूस-यूक्रेन conflict. गाजा issue. मीटिंग के बाद memorandum of understanding sign होंगे और joint statement आएगा.
/zingabad/media/agency_attachments/2026/02/12/2026-02-12t061620024z-zingabad-logo-2026-02-12-11-46-20.png)
/zingabad/media/media_files/2026/02/17/pm-modi-and-macron-2026-02-17-14-04-04.jpg)